हाईवे पर ओवरलोड ट्रक से गिरा गन्ना, हादसा टला
Bagpat News - बड़ौत में दिल्ली-सहारनपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक ओवरलोड गन्ने से भरा ट्रक अचानक गन्ना गिराने लगा, जिससे हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। ट्रक का गन्ना गिरने से मार्ग अवरुद्ध हो गया, लेकिन लोडर की मदद से गिरे गन्ने को हटाकर मार्ग सुचारू किया गया। पुलिस भी मौके पर पहुँच गई थी।
बड़ौत। दिल्ली-सहारनपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक बार फिर से ओवरलोड गन्ने से भरे ट्रक से हादसा होते-होते टल गया। अव्यवस्थित ढंग से भरा गया गन्ना अचानक ट्रक से गिरना शुरू हुआ तो अफरा तफरी मच गई। हाइवे जाम हो गया, बाद में लोडर की मदद से गिरे गन्ने को किसी तरह हटवाकर मार्ग सुचारू किया जा सका। दिल्ली बस स्टैंड व छपरौली चुंगी के बीच से गुजरते समय इस ओवरलोड गन्ने से भरे ट्रक से गन्ना शुरू हो गया तो वहां से गुजर रहे वाहन चालकों में भी अफरा तफरी मच गई। चालक ने ट्रक को रोका तो काफी मात्रा में गन्ने का गिरना शुरू हो गया।
इससे हाईवे का यह हिस्सा अवरुद्ध हो गया, दोनों ओर वाहनों की कतार लगनी शुरू हो गई। यह ट्रक गन्ना लेकर मलकपुर चीनी मिल जा रहा था। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुँच गई। बाद में लोडर बुलवाकर दूसरे ट्रक में गन्ने को भरकर मिल पहुँचाया जा सका। तब जाकर यह मार्ग सुचारू हो सका। दरअसल, ओवरलोड वाहनों में गन्ने भरकर हाइवे से गुजरते रहते है, लेकिन यातायात पुलिस को इससे कोई सरोकार नहीं है। सड़क सुरक्षा माह की भी ये ओवरलोड वाहन खुलेआम धज्जियां उड़ा रहे हैं और इनसे हादसे का भी हर समय डर बना रहता है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



