Bagpat News: ओवरहेड टैंक के निर्माण को नहीं मिल रही जमीन, 20 हजार लोग प्रभावित

हिन्दुस्तान, बागपत
Follow us on Google News
share

Bagpat News: बड़ौत में अमृत योजना के अंतर्गत बनने वाले 6 ओवरहेड टैंक के लिए अभी तक जमीन चिन्हित नहीं की जा सकी है। इसके चलते नगर के तीन वार्डों की 20 हजार से अधिक की आबादी पानी की सप्लाई के लिए ट्यूबवेल पर निर्भर हैं। निर्माण कार्य न शुरू होने से लोगों में नाराजगी है।

Bagpat News: ओवरहेड टैंक के निर्माण को नहीं मिल रही जमीन, 20 हजार लोग प्रभावित

Bagpat News: बड़ौत। अमृत योजना के अंतर्गत बनने वाले ओवर हेड टैंक के लिए जमीन चिन्हित नहीं की जा सकी है। जिसके चलते नगर के तीन वार्डों की लगभग 20 हजार से अधिक की आबादी के लिए पानी रिजर्व करने की सुविधा नहीं हुई हैं। आजाद नगर, सूर्य नगर, सूर्य नगर सहित दर्जनों कालोनियों की पानी की आपूर्ति ट्यूबवेलों पर निर्भर है। वर्तमान समय में नगर की आबादी की संख्या डेढ़ लाख से अधिक है। जिनकी प्यास बुझाने के लिए पानी रिजर्व करने के फरवरी 2024 में शुरू हुई अमृत योजना के अंतर्गत 6 ओवरहेड टैंक बनना सुनिश्चित हुआ था। जिनमें से पांच ओवरहेड टैंक निर्माणाधीन है। लेकिन रेलवे लाइन के पार बनने वाले ओवरहेड टैंक का निर्माण अभी तक शुरू नहीं किया जा सका है। क्योंकि इसके निर्माण के लिए जमीन चिन्हित नहीं की जा सकी। इस क्षेत्र में वार्ड नंबर 3,13, 18 के अंतर्गत लगभग 20 हजार से अधिक की संख्या में आबादी निवास करती है। जिनके पानी की सप्लाई केवल ट्यूबवेलों पर निर्भर है। कई बार ट्यूबवेल खराब हो जाने के कारण पानी की सप्लाई बाधित हो जाती है, और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। क्षेत्र के लोग व जनप्रतिनिधि लगातार इसके निर्माण की मांग उठाते रहे हैं, लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं किया गया। जिसके चलते लोगों में नाराजगी बनी हुई है। लगभग ढाई साल पहले शुरू हुई अमृत योजना के बावजूद भी ओवरहेड टैंक निर्माण के लिए जमीन चिन्हित नहीं हो पाना कई सवाल खड़ी कर रहा है। तीनों वार्डों के अंतर्गत आने वाली कालोनियों में आजाद नगर, शिव विहार, वसंत विहार, शारदा विहार, सैनी एनक्लेव, सकेत, न्यू रामनगर, सूर्य नगर आदि हैं.

अमृत योजना के अंतर्गत बनने वाले ओवरहेड टैंक के स्थान।

1.शमशान घाट परिसर बडोली रोड।

2.शमशान घाट परिसर बावली रोड।

3.आवास विकास कॉलोनी।

4.जनता वैदिक कॉलेज परिसर।

5.नगर पालिका परिसर।

6. जमीन चिन्हित होना शेष।

----

ओवरहेड टैंक निर्माण के लिए उपयुक्त जगह की तलाश।

ओवरहेड टैंक निर्माण के लिए जिस जगह का प्रस्ताव दिया गया था वह उपयुक्त नहीं थी। जल निगम को अन्य चिन्हित जमीन नहीं मिली है। जमीन मिलते ही निर्माण शुरू कर दिया जाएगा।

-अनुज शर्मा, अवर अभियंता जल निगम

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

अमृत योजना के अंतर्गत कितने ओवरहेड टैंक बनाने की योजना थी?
अमृत योजना के अंतर्गत 6 ओवरहेड टैंक बनाने की योजना थी।
Nazim Azad

लेखक के बारे में

Nazim Azad

शॉर्ट बायो:
नाजिम आजाद पिछले 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में हिन्दुस्तान बागपत में ब्यूरो प्रभारी के पद पर काम कर रहे हैं।

परिचय एवं अनुभव
नाजिम आजाद भारतीय मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं जिन्हें पत्रकारिता में 27 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान में (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) बागपत जिले के ब्यूरो प्रभारी हैं। बागपत और शामली जनपद में 2008 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने विशेष खबरों के साथ अपनी टीम का नेतृत्व करते हुए बेहतर प्रदर्शन किया है।

कॅरियर का सफर
नाजिम आजाद ने अपने कॅरियर की शुरुआत 1999 में राष्ट्रीय सहारा अखबार से की। इसके बाद शाह टाईम्स में उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2008 में हिन्दुस्तान के साथ जुड़े। स्टार न्यूज और आजतक जैसे नामचीन न्यूज चैनलों में भी अपनी सेवा दी। 2008 से वे हिन्दुस्तान में लगातार जिले के ब्यूरो प्रभारी के रुप में कार्य कर रहे हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
एमए राजनीति शास्त्र, बीएड के साथ-साथ हिन्दी और पत्रकारिता में स्नातक होने से नाजिम को विज्ञान, हिन्दी और पत्रकारिता का विशेष संयोजन मिला। ब्यूरो प्रभारी रहते हुए एडिटिंग, न्यूज कंटेंट और पैकंजिंग के साथ-साथ टीम के नेतृत्व में पारंगत होने का मौका मिला।

उच्च शिक्षा और लक्ष्य
राजनीति और न्यूज कंटेंट आदि विषयों पर नाजिम की गहरी समझ है। राजनीति और सामाजिक मुददों से जुडी उन्होंने अनेक एक्सक्लूसिव स्टोरी ब्रेक की हैं। नाजिम का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता के साथ सटीक सूचना देने पर केंद्रित है। इसी को केंद्रित करते हुए उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।

विशेषज्ञता
टीम से समन्वय के साथ समय प्रबंधन
डाटा विश्लेषण और इस पर केंद्रित समाचारों की पैकजिंग
इनोवेटिव और रिसर्च बेस्ड न्यूज स्टोरीज

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsBagpat NewsBagpat News: ओवरहेड टैंक के निर्माण को नहीं मिल रही जमीन, 20 हजार लोग प्रभावित