वाहन के बकाया जमा पर 35 प्रतिशत की छूट, जुर्माना माफ

हिन्दुस्तान, बागपत
Follow us on Google News
share

बागपत में वाहन स्वामियों के लिए राहत की योजना, जुर्माने का निस्तारण ओटीएस में किया जाएगा। बकाया मूल कर पर 35% तक छूट मिलेगी और जुर्माना माफ होगा। चार लाख से अधिक वाहन पंजीकृत हैं। ओटीएस योजना से वाहन मालिकों को वित्तीय राहत मिलेगी।

वाहन के बकाया जमा पर 35 प्रतिशत की छूट, जुर्माना माफ

बागपत। जिलेभर के हजारों वाहन स्वामियों के लिए राहत की बात है। अब जुर्माने का निस्तारण ओटीएस में किया जाएगा। योजना के तहत बकाया मूल कर पर 35 प्रतिशत तक छूट मिलेगी, जबकि जुर्माने की पूरी राशि माफ होगी। इससे जिले के हजारों वाहन स्वामियों को राहत मिलेगी। एआरटीओ कार्यालय में बकायेदारों के पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू होगी। बागपत के एआरटीओ कार्यालय में वर्तमान में चार लाख से अधिक वाहन पंजीकृत हैं। जिसमें करीब 12 हजार व्यवसायिक वाहन हैं। इन वाहन स्वामियों पर 20 करोड़ रुपये से अधिक का मार्ग कर बकाया है। तमाम कोशिशों के बाद भी एआरटीओ कार्यालय को लक्ष्य के सापेक्ष बकाया हाथ नहीं लगा है। इसे लेकर अधिकारी खासे परेशान हैं। अब वाहन स्वामियों को राहत देने के लिए शासन स्तर से ओटीएस योजना का क्रियान्वयन किया गया है। इस योजना के तहत जिले के हजारों वाहन स्वामियों का जुर्माना माफ होने के साथ मार्ग कर में भी तीस प्रतिशत की छूट का लाभ मिलेगा। जल्द एआरटीओ कार्यालय में ओटीएस के तहत पंजीकरण की शुरुआत होगी। वाहन स्वामी इसका लाभ ले सकेंगे。

जमा राशि को किया जाएगा समायोजित

शासन स्तर से एक महत्वपूर्ण संशोधन को मंजूरी दी है। इसके तहत पुराने वाहनों पर एक बार देय कर की गणना करते समय वाहन स्वामी द्वारा पहले से जमा कर राशि को समायोजित किया जाएगा। यानि वाहन मालिकों से केवल शेष राशि ही वसूली जाएगी। इससे उन्हें अतिरिक्त वित्तीय राहत मिलेगी।

पहले मिली थी केवल जुर्माने में छूट

परिवहन अधिकारियों की मानें तो इससे पहले वर्ष 2022-2023 और 2024-2025 में समाधान योजना लागू की गई थी, लेकिन उनमें केवल जुर्माने में छूट दी गई थी। इस बार मूल कर में राहत दिए जाने से योजना अधिक सफल होने की उम्मीद है। इस प्रस्ताव को मंजूरी से वर्षो से लंबित करोड़ों रुपये के राजस्व को वसूला जा सकेगा।

कोट-

ओटीएस का क्रियान्वयन किया गया है। ओटीएस से संबधित पत्र आया है। अभी गजट आने के साथ ओटीएस में पंजीकरण की शुरुआत की जाएगी। इस योजना में जिले के काफी व्यवसायिक वाहन स्वामियों को राहत मिलेगा।

विपिन कुमार, एआरटीओ बागपत

सामान्य प्रश्न

ओटीएस योजना क्या है?
ओटीएस योजना जुर्माने का निस्तारण और बकाया मूल कर पर छूट प्रदान करने के लिए लागू की गई है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsBagpat Newsवाहन के बकाया जमा पर 35 प्रतिशत की छूट, जुर्माना माफ