ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बागपतउफ, आखिर कब मिलेगी जाम से मुक्ति

उफ, आखिर कब मिलेगी जाम से मुक्ति

नगरवासियों को न जाने आखिर कब जाम से मुक्ति मिलेगी। भैयादूज पर्व के चलते शुक्रवार को नगर के अनेक मार्गों पर जाम की समस्या से लोग जूझते नजर...

उफ, आखिर कब मिलेगी जाम से मुक्ति
हिन्दुस्तान टीम,बागपतFri, 09 Nov 2018 06:45 PM
ऐप पर पढ़ें

नगरवासियों को न जाने आखिर कब जाम से मुक्ति मिलेगी। भैयादूज पर्व के चलते शुक्रवार को नगर के अनेक मार्गों पर जाम की समस्या से लोग जूझते नजर आए, जिसके लिए भाईयों को बहनों के पास तक पहुंचने के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। उधर बिनौली व रमाला में भी लोग घंटों जाम में फंसे रहे। नगर में प्रवेश करने के साथ ही यहां की यातायात व्यवस्था से लोग परेशान हो जाते है।

जाम का झाम उनकी आंखों के सामने तैरने लगता है। लेकिन करें भी तो क्या? और कोई विकल्प भी तो नजर नहीं आता। अब नगर में लगने वाला जाम उनकी दिनचर्या का हिस्सा बन चुका है। वहीं प्रशासन इस मामले में मौन रूप धारण कर सबकुछ देख रहा है। नगर के कोताना रोड, महावीर मार्ग, फुंस वाली मस्जिद, भगवान महावीर मार्ग, बिनौली रोड आदि मार्गो पर हर दिन जाम लगा रहता है।

इन मार्गो पर दिन-भर जाम की स्थिति बनी रही। यात्री घंटो परेशान रहे। वाहनों का निकलना तो दूर की बात, पैदल निकल पाना भी दूभर हो रहा था। भीषण जाम को देखते हुए भाईयों को भी अपनी बहनों के पास जाने के लिए काफी परेशनियों से गुजरना पड़ा। भैयादूज त्यौहार पर जिस तरफ भी नजर पड़ती उस तरफ भीड़ ही भीड़ नजर आती। भाई-बहन के इस पवित्र त्यौहार के मद्देनजर मिठाईयों की दुकान पर भी काफी भीड़ दिखाई दी। भीड़ और दिन-भर जाम की समस्या से जूझते भाईयों के हौसलों में फिर भी कोई कमी नजर नहीं आई। मन में बहन के प्रति उमंग और प्यार की भावना ने भाईयों की सभी मुश्किल दूर की दी। बिनौली में शुक्रवार को जाम के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें