ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बागपतमोदी सरकार के सात वर्ष पूरे होने पर भाजपाई जुटे रहे सेवा कार्य में

मोदी सरकार के सात वर्ष पूरे होने पर भाजपाई जुटे रहे सेवा कार्य में

देश की मोदी सरकार को सात साल पूरे होने पर रविवार को भाजपाईयों ने विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित हुए। बड़ौत विधायक केपी मलिक ने अपनी विधान सभा...

मोदी सरकार के सात वर्ष पूरे होने पर भाजपाई जुटे रहे सेवा कार्य में
हिन्दुस्तान टीम,बागपतSun, 30 May 2021 10:10 PM
ऐप पर पढ़ें

देश की मोदी सरकार को सात साल पूरे होने पर रविवार को भाजपाईयों ने विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित हुए। बड़ौत विधायक केपी मलिक ने अपनी विधान सभा के विभिन्न गांव में मास्क व सैनिटाइजर वितरित किए।

वैश्विक कोरोना संकट के मद्देनजर सातवीं वर्षगांठ पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने किसी प्रकार का कोई समारोह आयोजित नहीं किया। बल्कि पार्टी के सभी कार्यकर्ता मानवता की सेवा में जुटकर जनता की सेवा करते रहे। बड़ौत विधायक केपी मलिक ने सेवा ही संगठन कार्यक्रम के अन्तर्गत गांव चौबली, सनौली में मेडिकल कैंप लगवाया। जिसमें लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगवाई गई। साथ ही टेलीमेडिसिन, मास्क, सैनेटाईजर लोगों को विधायक के द्वारा वितरण किये गये। विधायक ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार की उपलब्धियों सें देश ही नहीं बल्कि दुनिया भर में भारत का सम्मान बढ़ा है, कोरोना की दूसरी लहर में भी योगी आदित्यनाथ वाली प्रदेश की भाजपा सरकार ने डटकर मुकाबला किया है। इसी का ही परिणाम है कि आज कोरोना की दुसरी लहर भी खात्मे की तरफ है। जिला अध्यक्ष सूरजपाल सिंह ने बताया कि केंद्र में मोदी सरकार 2.0 के आज दो साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर बीजेपी ने रविवार के दिन को सेवा दिवस के तौर पर मनाने का निर्णय किया है। जगह जगह कार्यक्रमों में विधायक सहेन्द्र सिंह चौहान, बागपत विधायक योगेश धामा, बड़ौत नगर चैयरमैन अमित राणा, पूर्व विधायक लोकेश दीक्षित, चैयरमैन धूम सिंह, संजीव खोखर, डा आत्माराम तोमर, जिला उपाध्यक्ष राकेश जैन, कुलदीप भारद्वाज, कंवरपाल गुर्जर, जिला महामंत्री विजेंद्र शर्मा कौशल त्यागी, सरिता चौधरी, विनोद वाल्मीकि, नीरज शर्मा, डा नीरज कौशिक जिला मीडिया प्रभारी पवन शर्मा, जिला मंत्री दीपक भारती, अंजू कश्यप, अमित चौधरी, मनोज कटारिया, मंडल अध्यक्ष सतवीर सिंह, सचिन शर्मा, सचिन मलिक कपिल देव, संजय उपाध्याय, अजय शर्मा, अमित जैन, रॉकी शर्मा, हेमवीर बंसल अरविंद तोमर, ओमबीर धामा, डा सत्येंद्र प्रजापति आदि कार्यकर्ताओं ने सेवा ही संगठन कार्यक्रम के अन्तर्गत सेवा भाव से अपने अपने क्षेत्र में मास्क, सैनेटाईजर, टेलीमेडिसिन, सूखा राशन, आदि वितरण किये।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें