ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बागपतअब नाव में सवार होकर यमुना पार करेंगे ग्रामीण

अब नाव में सवार होकर यमुना पार करेंगे ग्रामीण

जिलाधिकारी ने बुधवार को तहसील परिसर में जहां प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की समीक्षा की वहीं काठा में यमुना नदी पार करने के लिए नाव की व्यवस्था...

अब नाव में सवार होकर यमुना पार करेंगे ग्रामीण
हिन्दुस्तान टीम,बागपतWed, 26 Jun 2019 08:30 PM
ऐप पर पढ़ें

जिलाधिकारी ने बुधवार को तहसील परिसर में जहां प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की समीक्षा की वहीं काठा में यमुना नदी पार करने के लिए नाव की व्यवस्था की। जिससे कि किसान व ग्रामीण अपने कामों के लिए नाव में सवार होकर यमुना पार कर सकें।

उधर लेखपालों को पात्र किसानों का सत्यापन शीघ्रता के साथ करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी पवन कुमार बुधवार की सुबह काठा गांव में पहुंचे। उनके साथ पुलिस अधीक्षक शैलेष कुमार पांडेय और एसडीएम खेकड़ा पुलकित गर्ग भी थे। वहां हवन में आहूंतियां दी। इसके बाद उन्होंने प्रशासन द्वारा बनवाई गई नाव का उदघाटन किया। उसे यमुना नदी में ग्रामीणों के आवागमण के लिए शुरू कराया।

स्वयं भी अधिकारी ग्रामीणों के साथ नाव में बैठे। डीएम ने कहा कि काठा और नंगला बहलोलपुर के काफी किसानों की कृषि भूमि यमुना पार हरियाणा की तरफ है। किसान आए दिन वहां खेतों पर आते-जाते है। उनकी सुविधा के लिए प्रशासन द्वारा नाव तैयार कराई गई है। यमुना नदी में नाव चलाने के लिए बुधवार को विधिवत रूप में शुभारंभ करा दिया गया है।

इस मौके पर बिजेंद्र सिंह, सहदेव सिंह, रविंद्र कुमार, मनोज कुमार, कृष्णपाल सिंह, सतेंद्र सिंह, राकेश कुमार, महावीर सिंह, भूल्लन, कालू, रमेश चंद सहित काफी ग्रामीण मौजूद रहे।लेखपालों को दिए निर्देशकाठा गांव में नाव का उदघाटन करने के बाद डीएम खेकड़ा तहसील में पहुंचे। वहां उन्होंने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की समीक्षा की। किसानों के सत्यापन का कार्य चलता मिला। डीएम ने लेखपालों को पात्र किसानों के सत्यापन के कार्य को शीघ्रता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए। कहा कि यह महत्वपूर्ण योजना है। इसमें किसी तरह की लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी। जो भी लेखपाल लापरवाही बरतेगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें