कुख्यात विक्की के परिजनों पर विधवा की सम्पत्ति हडपने का आरोप
Bagpat News - कुख्यात विक्की उर्फ विक्रांत सुन्हैड़ा की मां और बहन सहित सात लोगों पर विधवा वृद्धा के लाखों रुपए की संपत्ति फर्जी वसीयत के जरिए हड़पने का आरोप लगा है। वृद्धा के वारिस की शिकायत पर पुलिस ने सभी आरोपियों...

कुख्यात विक्की उर्फ विक्रांत सुन्हैड़ा की मां और बहन सहित सात लोगों पर फर्जी वसीयत के जरिए विधवा वृद्धा के लाखों रुपए की संपत्ति हड़पने का आरोप लगा हैं। विधवा वृद्धा के वारिस की शिकायत पर इन सभी आरोपियों के खिलाफ फर्जी वसीयत बनवाने का मुकदमा दर्ज किया गया हैं। पुलिस ने जांच शुरू कर दी हैं। सुन्हैड़ा गांव में विधवा वृद्धा वेदकौर उर्फ वेदवती रहती हैं। उसका कोई पुत्र नहीं हैं। उसने बावली के रिश्तेदार सुरेश पाल को गोद ले रखा हैं। अपनी कृषि भूमि आदि संपत्ति भी उसके नाम कर रखी हैं। सुरेश पाल का कहना है कि खसरा खतौनी में भी वेदकौर उर्फ वेदवती की संपत्ति उसके नाम चढ़ी हुई हैं। संपत्ति लाखों रुपए की हैं। विगत 15 जून को वेदकौर उर्फ वेदवती की तबीयत बिगड़ गई थी। उपचार के लिए उसे मेरठ के डा. एम प्रकाश अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां 23 जून तक वह भर्ती रही थी। इसी दौरान 22 जून को कुख्यात विक्की उर्फ विक्रांत सुन्हैड़ा की मां और बहन सहित सात लोगों ने बेद कौर उर्फ वेदवती की अपने नाम की फर्जी वसीयत बनवा ली और संपत्ति पर कब्जा कर लिया। कोतवाली प्रभारी कैलाश चंद का कहना है कि सुरेश पाल की तहरीर पर सभी सातों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया हैं। जांच शुरू कर दी गई हैं। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।