
लहचौड़ा गांव में एक मकान से चोरी, दो मकानों में चोरी का प्रयास
Bagpat News - बागपत के गौना गांव में रात को अज्ञात चोरों ने एक मकान में घुसकर लाखों के जेवरात और नगदी चोरी कर ली। पीड़ित परिवार ने बताया कि उनके घर से एक लाख रुपये, सोने की नौ अंगूठी, दो चेन और अन्य सामान चुराए गए। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और चोर सीसीटीवी में कैद हुए हैं।
बागपत। गौना गांव में रात्रि अज्ञात चोर एक मकान के चेनल का ताला काट घर में घुस आये और कमरे की अलमारी में रखे लाखों के जेवरात और नगदी चोरी कर ले गये। वही लहचौड़ा में भी चोरो ने एक मकान में रखे सोने के कुण्डल चोरी किये वही दो घरो में चोरी का प्रयास किया। सूचना पर पहुंची पुलिस चोरी की घटना की जांच में जुटी है। गौना गांव में सूरज पुत्र सोहनलाल का परिवार घर के आगें लगा चेनल मे ताला लगा कमरे मे सो रहे थे। रात्रि किसी समय अज्ञात चोर चेनल का ताला काट घर में घुस आये और एक कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़ उसमे रखा एक लाख रूपया और सोने की नौ अंगूठी, दो सोने की चेन,एक सोने का मंगलसूत्र, नो जोड़ी सेम्पिल, चोरी कर ले गये।
पीड़ित परिवार ने बताया की 12 तोला सोना चोरी हुआ है। पीड़ित ने यह भी बताया की एक लाख रूपये का धान बेचा था जिसके रूपये घर रखे थे। पीड़ित की सूचना पर पहुंची पुलिस चोरी की घटना की जांच में जुटी है। तीन चोर सीसीटीवी केमरे मे भी कैद हुए है। इसके अलावा चोरो ने लहचौड़ा गांव में नीरज के घर में भी घुसकर सोने के कुण्डल चोरी कर ले गये जबकि गोपीचंद और सुखबीर पुत्र नेत्रराम के घरो में भी ताला का चोरो ने चोरी का प्रयास किया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौकें पर पहुंच चोरी की घटना की जांच कर रही है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




