कार्य बहिष्कार कर धरने पर बैठे एनएचएम कर्मचारी

हिन्दुस्तान, बागपत
Follow us on Google News
share

बागपत में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) से जुड़े डॉक्टरों और कर्मचारियों ने दो महीने से मानदेय न मिलने के कारण जिला अस्पताल में कार्य बहिष्कार करते हुए धरना दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक मानदेय नहीं मिलेगा, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। कर्मचारियों की इस हड़ताल से विभागीय कार्य प्रभावित हो रहे हैं।

कार्य बहिष्कार कर धरने पर बैठे एनएचएम कर्मचारी

बागपत। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) से जुड़े डॉक्टर और कर्मचारियों ने गुरुवार को जिला अस्पताल में कार्य बहिष्कार करते हुए धरने पर बैठ गए। दो माह से मानदेय न मिलने के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। चेतावनी दी जब तक मानदेय नहीं होगा तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के संयुक्त प्रदेश सचिव ललित सिंह ने बताया कि एनएचएम से जुड़े अधिकारी और कर्मचारी वर्ग को दो माह से मानदेय नहीं मिला है। मई माह भी समाप्त होने जा रहा है। मानदेय न मिलने की वजह से परेशानी बढ़ गई है।

परिवार का गुजर-बसर करने में दिक्कत उठानी पड़ रही है। बैंकों के लोन की किस्त, बिजली का बिल और बच्चों की स्कूल फीस जमा नहीं हो पा रही है। दो माह से मानदेय न मिलने की वजह से कार्य बहिष्कार कर धरना दिया गया है। आंदोलन से पहले अधिकारियों को अवगत करा दिया गया था उसके बावजूद भी उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ। चेतावनी दी की जब तक जब तक मानदेय नहीं मिलेगा तब तक आंदोलन जारी रहेगा। वहीं कर्मचारियों के आंदोलन की वजह से विभागीय कार्य प्रभावित हुए है। इस दौरान डॉ. अजय कुमार, डॉ. चैतन्यदेव जैन, डॉ. अनुज गेरा, अनिल कुमार, मनीष कुमार, मनीष पांडेय, सविता चिकारा, अनुज पूनिया आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।