खेकड़ा जैन समाज के अध्यक्ष चुने गए नितिन जैन, राजेश जैन मंत्री

Apr 06, 2026 11:03 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बागपत
share

Bagpat News - खेकड़ा में जैन समाज की नई कार्यकारिणी का चुनाव सर्वसम्मति से किया गया। नितिन जैन को अध्यक्ष, मनोज कुमार जैन को उपाध्यक्ष और राजेश जैन को मंत्री चुना गया। आमसभा में पूर्व कार्यकारिणी की प्रशंसा की गई और नई कार्यकारिणी के प्रति समाज ने विश्वास व्यक्त किया।

खेकड़ा जैन समाज के अध्यक्ष चुने गए नितिन जैन, राजेश जैन मंत्री

खेकड़ा। कस्बे में जैन समाज की नई कार्रकारिणी का चुनाव किया गया। सर्वसम्मति के आधार पर हुए चुनाव में नितिन जैन को अध्यक्ष और राजेश जैन को मंत्री चुना गया। कस्बे में रविवार की देर शाम दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में जैन समाज की आमसभा हुई। जिसमें समाज की नई कार्यकारिणी के चुनाव पर चर्चा हुई। वक्ताओं ने पूर्व कार्यकारिणी द्वारा सामाजिक उत्थान के किए गए कार्यों के प्रशंसा की और नई कार्यकारिणी का चुनाव सर्वसम्मति के आधार पर किए जाने का प्रस्ताव रखा। जिसे स्वीकार करते हुए समाज के लोगों ने सर्वसम्मति से नितिन जैन को अध्यक्ष, मनोज कुमार जैन को उपाध्यक्ष और राजेश जैन को मंत्री चुना।

चयनित पदाधिकारियो ने कहा कि समाज ने उन पर विश्वास जताते हुए बड़ी जिम्मेदारी सोपी है। वे सभी के सहयोग से जिम्मेदारी का निर्वाह करते हुए समाज उत्थान के कार्यों के प्रति समर्पित रहेंगे। सभा में जिनेश जैन, सतीश जैन, महेश जैन, राजेश जैन, अंकुश जैन, नितिन जैन, नरेश जैन, अशोक जैन सहित समाज के प्रबुद्ध लोग शामिल रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।