घर में घुसकर महिला से मारपीट
Bagpat News - बड़ौत के औसिक्का गांव में महिला के साथ पड़ोसियों ने मारपीट की। पीड़िता ने इमरान, आसमा, नानू और फरमान के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। बिनौली के जौहड़ी गांव में मामूली कहासुनी पर पिता-पुत्र को भी घायल किया गया। पीड़ितों ने चार आरोपियों के खिलाफ जातिगत गालियों का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया।

बड़ौत। औसिक्का गांव में पड़ोस के रहने वाले लोगों ने घर में घुसकर महिला से मारपीट की। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। औसिक्का की रहने वाली रूबि ने बताया कि उसके पड़ोस में रहने वाले चार लोग उनके घर में घुसकर और उसके साथ मारपीट करने लगे। घटना के समय वह घर पर अकेली थी। बताया कि लोहे का तसला उठाकर उसके मुंह पर मारा,जिससे उसके मुंह पर काफी चोट आई। इसके बाद आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। बताया कि आरोपी उसके परिवार से रंजिश रखते है,जिसके चलते घटना को अंजाम दिया।
पीड़िता ने पड़ोस में रहने वाले इमरान,आसमा,नानू व फरमान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पिता-पुत्र को मारपीट कर घायल किया, मुकदमा दर्ज बिनौली। बिनौली क्षेत्र के जौहड़ी गांव में शनिवार की रात मामूली कहासुनी को लेकर पिता व पुत्र को मारपीट कर घायल कर दिया हैं। पीड़ितों ने थाने पर चार लोगों के खिलाफ जाति सूचक शब्द कहने का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया। पीड़ित अर्जुन ने थाने पर तहरीर देकर बताया कि उसका भाई विकास रात करीब 8-30 बजे घर का सामान लेने के लिये सड़क पर गया था। वहॉ पर गांव के ही सोमपाल, सूरज, मोनू, जोनी ने उसे गाली गलौज कर लाठी डंडो से हमला किया। इससे वह बोहोश होकर जमीन पर गिर गया। जब उसके पिताजी कंवरपाल उसे उठाने गये तो आरोप हैं कि उन्होंने उन्हें भी गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गये। प्रभारी निरीक्षक बिनौली राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि पीड़ित से प्राप्त तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


