ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बागपतएनडीआरएफ ने काठा गांव तक खंगाली यमुना, किशोर का नहीं लगा सुराग

एनडीआरएफ ने काठा गांव तक खंगाली यमुना, किशोर का नहीं लगा सुराग

नैथला गांव में यमुना नदी में नहाते समय डूब गया था 10वीं कक्षा का छात्र एनडीआरएफ ने काठा गांव तक खंगाली यमुना, किशोर का नहीं लगा सुरागएनडीआरएफ ने...

एनडीआरएफ ने काठा गांव तक खंगाली यमुना, किशोर का नहीं लगा सुराग
हिन्दुस्तान टीम,बागपतSun, 25 Jul 2021 03:41 AM
ऐप पर पढ़ें

कोतवाली क्षेत्र के नैथला गांव में यमुना नदी में नहाते समय डूबने वाले 10वीं कक्षा का छात्र की तलाश में शनिवार को एनडीआरएफ की टीम दिनभर सर्च अभियान चलाया। जिसमें एनडीआरएफ ने नैथला गांव से लेकर काठा तक यमुना नदी खंगाली, लेकिन किशोर का कोई सुराग नहीं लगा।

विदित हो कि कोतवाली क्षेत्र के नैथला गांव का रहने वाला 10वीं कक्षा का छात्र 15 वर्षीय सचिन पुत्र विनोद शुक्रवार को अपने साथियों के साथ यमुना नदी में नहाते समय डूब गया था। जिसमें शुक्रवार रात्रि तक उसका कोई पता नहीं चल सका। जिसके चलते छात्र को तलाशने के लिए एनडीआरएफ की टीम बुलाई गई थी। जिसके चलते शनिवार को भी एनडीआरएफ की टीम ने यमुना नदी में सर्च अभियान चलाया। जिसमें शनिवार को नैथला गांव से लेकर काठा गांव तक यमुना नदी में छात्र को तलाश किया। शनिवार को दिनभर किशोर का कोई पता नहीं चल सका। जिसके बाद सर्च अभियान शनिवार रात्रि रोकना पड़ा।

----

तेज बहाव ने बढ़ाई परेशानी

बागपत क्षेत्र के नैथला गांव में छात्र की तलाश में जुटी एनडीआरएफ की टीम की परेशानियां यमुना नदी में आए तेज बहाव ने परेशानी बढ़ा दी। जिसके चलते सर्च अभियान चलाने में थोड़ी समस्याएं आई। वहीं स्थानीय गोताखोरों ने भी उसकी काफी तलाश की।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें