ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बागपतदेश को तोड़ना चाहते हैं शरारती तत्व: साध्वी प्राची

देश को तोड़ना चाहते हैं शरारती तत्व: साध्वी प्राची

साध्वी प्राची ने बताया कि कुछ शरारती तत्व देश को तोड़ने का काम कर रहे हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ सरकार को सख्त कार्रवाई करनी...

देश को तोड़ना चाहते हैं शरारती तत्व: साध्वी प्राची
हिन्दुस्तान टीम,बागपतWed, 17 Jul 2019 07:47 PM
ऐप पर पढ़ें

साध्वी प्राची ने बताया कि कुछ शरारती तत्व देश को तोड़ने का काम कर रहे हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ सरकार को सख्त कार्रवाई करनी होगी। दिल्ली में धार्मिक स्थल पर तोड़फोड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। साध्वी प्राची बुधवार को नगर की रामबाग कालोनी स्थित अपने आवास पर पत्रकार वार्ता कर रही थी।

उन्होंने बताया कि बागपत में इमाम से मारपीट और जबरन जय श्रीराम बुलवाने के प्रयास के आरोप को निराधार बताया। कहा कि जान बुझकर इस तरह की साजिश कर देश को बदनाम करने की साजिश की जा रही है। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। दिल्ली के अंदर धार्मिक स्थल में तोड़फोड़ करने के मामले में आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

देश में इस समय कुछ शरारती तत्व देश को तोड़ने के लिए काम कर रहे हैं। इस तरह के लोग समाज के लिए घातक है। सरकार को चाहिए ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। इसके अलावा उन्होंने साक्षी-अजितेश प्रकरण में कहा कि किसी को विधायक और उनके परिवार को बदनाम करने की इजाजत नहीं है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें