9 मई को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, विभिन्न मामलों का होगा निस्तारण

Newswrap हिन्दुस्तान, बागपत
share

Bagpat News - बागपत। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बागपत द्वारा आगामी 9 मई को जिला न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी सचिव/अपर सिवि

9 मई को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, विभिन्न मामलों का होगा निस्तारण

बागपत। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बागपत द्वारा आगामी 9 मई को जिला न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी सचिव/अपर सिविल जज अंकिता सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार तथा जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्मनोज कुमार के मार्गदर्शन में इस लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। लोक अदालत में दीवानी वाद, चेक बाउंस से संबंधित मामले, धन वसूली, मोटर दुर्घटना दावा, श्रम विवाद, विद्युत एवं जल कर से जुड़े प्रकरण (अशमनीय मामलों को छोड़कर), वैवाहिक विवाद (तलाक को छोड़कर), भूमि अधिग्रहण, पेंशन, किरायेदारी, उपभोक्ता व अन्य राजस्व मामलों का निस्तारण आपसी सहमति से किया जाएगा।

इसके अलावा प्री-लिटिगेशन एवं शमनीय आपराधिक मामलों का भी समाधान किया जाएगा। जागरूक करने के उद्देश्य से मंगलवार को जनपद न्यायाधीश मनोज कुमार ने प्रचार-प्रसार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।