हर्ष स्वामी को दी बधाई
Apr 05, 2026 11:58 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बागपत
Bagpat News - बासौली गांव के एयर शूटिंग पिस्टल के नेशनल गोल्ड मेडलिस्ट हर्ष स्वामी का जर्मनी में आयोजित इंटरनेशनल वर्ल्ड कप प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। इस उपलब्धि पर क्षेत्र में गर्व और खुशी का माहौल है। पूर्व सांसद सत्यपाल सिंह ने उन्हें बधाई दी और कहा कि सफलता की कुंजी मेहनत और समर्पण है।

बासौली गांव निवासी एयर शूटिंग पिस्टल के नेशनल गोल्ड मेडलिस्ट हर्ष स्वामी का चयन इंटरनेशनल वर्ल्ड कप प्रतियोगिता के लिए हुआ है, जो जर्मनी में आयोजित की जाएगी। इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में हर्ष एवं उनके परिवार के साथ-साथ सभी क्षेत्रवासियों में गर्व और खुशी का माहौल है। पूर्व सांसद सत्यपाल सिंह ने बड़ौत के आजाद नगर स्थित हर्ष स्वामी के आवास पर पहुंचकर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण ही सफलता की असली कुंजी है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


