Hindi NewsUttar-pradesh NewsBagpat NewsNamita Singh Selected for UPCA High Performance Camp
यूपीसीए हाई परफॉर्मेंस कैंप के लिए नमिता का चयन

यूपीसीए हाई परफॉर्मेंस कैंप के लिए नमिता का चयन

संक्षेप:

Bagpat News - बड़ौत, संवाददाता।यूपीसीए हाई परफॉर्मेंस कैंप के लिए नमिता का चयनयूपीसीए हाई परफॉर्मेंस कैंप के लिए नमिता का चयनयूपीसीए हाई परफॉर्मेंस कैंप के लिए न

Aug 20, 2025 02:25 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बागपत
share Share
Follow Us on

बड़ौत। नगर की शहीद शहामल क्रिकेट एकेडमी की खिलाड़ी नमिता सिंह का उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित किए जा रहे हाई परफॉर्मेंस कैंप के लिए चयन किया गया है। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा कानपुर के कमला क्लब में छह दिवसीय कैंप आयोजित किया जा रहा है। 18 से 23 अगस्त तक आयोजित कैंप में शहीद शहामल क्रिकेट एकेडमी की खिलाड़ी नमिता सिंह का चयन किया गया। जिससे उनके गांव जोनमाना और एकेडमी में खुशी का माहौल है। पूरे प्रदेश से कुल 39 महिला खिलाड़ियों को इस विशेष कैंप के लिए चुना गया है। कोच प्रतीक तोमर ने बताया कि यूपीसीए का उद्देश्य इन खिलाड़ियों को आगामी बीसीसीआई सत्र के लिए तैयार करना है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इस दौरान अमित कुमार, रोहित चौहान, अनंत काल खंडे आदि रहे।