जमीयत उलेमा ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
Feb 12, 2026 10:10 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बागपत
Bagpat News - बागपत में जमीयत उलेमा का प्रतिनिधि मंडल ने एसडीएम मनीष यादव को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि 18 या 19 फरवरी से रमजान शुरू होने की संभावना है। मुस्लिम क्षेत्रों में बिजली, स्वच्छ पेयजल और सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की गई है, खासकर सहरी और इफ्तार के समय।

बागपत। कलक्ट्रेट में गुरुवार को जमीयत उलेमा का प्रतिनिधि मंडल ने एसडीएम मनीष यादव को ज्ञापन सौंपा। नायब सदर मुफ़्ती शाह आलम ने बताया कि आगामी 18 या 19 फरवरी से माहे रमजानुल-मुबारक शुरू होने की संभावना है। ऐसे में मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में निर्बाध बिजली आपूर्ति, स्वच्छ पेयजल व नियमित सफाई व्यवस्था कराई जाना आवश्यक है। सहरी और इफ्तार के समय बिजली-पानी की विशेष जरूरत होती है। इस दौरान मुफ्ती अहसान कासमी, मुफ्ती रईस मजाहिरी, मुफ्ती असजद कासमी, मुफ्ती अमजद साहब, मौलाना तस्लीम, कारी इंतजार व समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


