लोनी से अपहृत पशु कारोबारी की बागपत से मेरठ तक तलाश

Newswrap हिन्दुस्तान, बागपत
share

Bagpat News - गाजियाबाद के लोनी में पशु कारोबारी ओमकार का अपहरण कर उसे मेरठ की पूठ गंगनहर में फेंक दिया गया था। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने रंजिश के चलते ओमकार पर गोलियां चलाईं और बाद में उसे लोनी से बागपत ले जाकर नहर में फेंक दिया। पुलिस अब फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।

लोनी से अपहृत पशु कारोबारी की बागपत से मेरठ तक तलाश

मेरठ। गाजियाबाद के लोनी में पशु कारोबारी ओमकार की गोलियां बरसाकर अपहरण करने के बाद मेरठ लाकर पूठ गंगनहर में फेंका गया था। तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ये खुलासा हुआ है। इसके बाद गाजियाबाद पुलिस मंगलवार दोपहर को पीएसी के गोताखोरों और एसडीआरएफ के साथ बागपत में हिंडन पुल और मेरठ में पूठ गंगनहर पर पहुंची और यहां सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान ओमकार के परिजन भी साथ-साथ मौजूद रहे। गाजियाबाद के लोनी क्षेत्र स्थित गनौली गांव निवासी 42 वर्षीय डेयरी संचालक ओमकार सिंह पशु कारोबारी थे। 30 मई को वह पशुओं का चारा लेने के लिए लोनी जा रहे थे।

खड़खड़ी अंडरपास के पास कुछ बदमाशों ने ओमकार पर हमला किया और फायरिंग कर दी। इसके बाद आरोपियों ने उनका अपहरण कर लिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कराई। मौके से करीब 12 खोखे बरामद किए गए थे और घटना स्थल पर खून पड़ा मिला था। इसी घटना को लेकर लोनी थाना प्रभारी मुकेश सोलंकी और चौकी प्रभारी को सस्पेंड कर दिया गया था। वारदात में ओमकार के भाई सुरेंद्र ने मुकदमा दर्ज कराते हुए कुछ लोगों को नामजद कराया था। मुकदमे के अनुसार रंजिश में गनौली गांव निवासी विजेंद्र, आजाद और अजब सिंह ने साथियों के साथ मिलकर वारदात अंजाम दिया। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस ने फरार आरोपियों में गौरव, सौरभ उर्फ भोला, गोपाल, बादलपुर निवासी गौरव और मोहित पर 25-25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया है। आरोपियों ने कहा, पूठ गंगनहर में फेंक दिया था ओमकार को पुलिस सूत्रों और ओमकार के भाई के अनुसार गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने बताया है कि रंजिश के चलते ओमकार पर गोलियां बरसा कर अपहरण किया था फिर कार की डिग्गी में बंद कर लोनी से बागपत लेकर पहुंचे और यहां से अग्रवाल मंडी टटीरी से होते हुए मेरठ के रोहटा में पूठ गंगनहर पर पहुंचे और यहीं पर उसको नहर में फेंक दिया था। पुलिस आरोपियों के बयान और कार की लोकेशन के अनुसार ओमकार की तलाश कर रही है। लोनी पुलिस ने सोमवार को सबसे पहले पुरा महादेव हिंडन पुल पर तलाशी अभियान चलाया। पुलिस के अनुसार बदमाशों के कार की लोकेशन टटीरी से डौला होते हुए पुरामहादेव गांव की ओर जाते हुए मिली थी। मेरठ में भी देर शाम तक तलाशी अभियान चलाया गया लेकिन डेयरी संचालक का पता नहीं चल सका।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।