पिता की हत्या करने का लगाया आरोप, जांच की मांग
Bagpat News - बागपत के टांडा गांव में एक व्यक्ति की संदिग्ध मौत के मामले में उसकी बेटी ने हत्या का आरोप लगाया है। उसने एसपी को शिकायत पत्र सौंपकर जांच की मांग की। 18 फरवरी को पिता का शव मिला था, उनके गले में रस्सी का फंदा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

बागपत। छपरौली थाना क्षेत्र के टांडा गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई व्यक्ति की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। मृतक की बेटी ने पिता की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। उसने एसपी को शिकायती पत्र सौंपते हुए जांच की मांग की है। टांडा निवासी नगमा ने बताया कि गत 18 फरवरी की सुबह जब वह अपने पिता के कमरे में पहुंची, तो छत टूटी हुई थी और उनके पिता जमीन पर पड़े थे। उनके गले में रस्सी का फंदा लगा हुआ था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।
नगमा ने बताया कि उनकी माता का पहले ही देहांत हो चुका है और उनके पिता चार बहनों का पालन-पोषण कर रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि घटना से दो दिन पहले गांव के ही एक व्यक्ति ने उनके पिता के साथ मारपीट की थी और जान से मारने की धमकी दी थी। आरोप लगाया कि गत दिवस भी आरोपी व्यक्ति ने घर आकर फिर से परिवार के लोगों को धमकाया। एसपी ने पीड़िता को जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


