राम कथा का श्रवण करने से जीवन होगा सफल

Oct 18, 2024 11:47 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बागपत
share

Bagpat News - बामनौली गांव के कश्यप चौपाल शिव मंदिर में चल रही श्रीराम कथा में कथा वाचक मुकेश महाराज ने सीता स्वयंवर का वर्णन करते हुए कहा कि मुक्ति मानव जीवन का लक्ष्य है। उन्होंने बताया कि आज के मनुष्य का ध्यान...

राम कथा का श्रवण करने से जीवन होगा सफल

बामनौली गांव के कश्यप चौपाल शिव मंदिर में चल रही श्रीराम कथा में पांचवे दिन कथा वाचक मानस मर्मज्ञ मुकेश महाराज ने सीता स्वयंवर का वर्णन करते हुए कहा कि व्यक्ति के जीवन का चरम लक्ष्य मुक्ति को प्राप्त करना है। बामनौली गांव में चल रही श्रीराम कथा में कथा वाचक मानस मर्मज्ञ मुकेश महाराज ने कहा कि व्यक्ति के जीवन का चरम लक्ष्य मुक्ति को प्राप्त करना है,किंतु आज का मनुष्य सांसारिक माया जाल में फंसा होने के कारण अध्यात्म से दूर जा रहा है। हमें राम के चरित्र को श्रवण करके अपने जीवन में मानव मूल्यों की स्थापना करनी चाहिए तभी हमारी यह जिंदगी सफल होगी। कथा में सीता स्वयंवर का मंचन भी किया गया। इस मौके पर सुरजवीर, हरवीर, कृष्ण, सुरेंद्र, मोनु, रामचंद्र आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।