ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बागपतपौधे रोपने को बढ़ावा देंगे मस्जिद के मौलवी

पौधे रोपने को बढ़ावा देंगे मस्जिद के मौलवी

हरित प्राण ट्रस्ट द्वारा गुरुवार को नूरिया मदरसा फूंस वाली मस्जिद में पर्यावरण संरक्षण विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। आयोजित गोष्ठी में विचार रखते हुए ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. दिनेश बंसल ने कहा...

पौधे रोपने को बढ़ावा देंगे मस्जिद के मौलवी
हिन्दुस्तान टीम,बागपतFri, 24 Nov 2017 12:50 AM
ऐप पर पढ़ें

हरित प्राण ट्रस्ट द्वारा गुरुवार को नूरिया मदरसा फूंस वाली मस्जिद में पर्यावरण संरक्षण विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। आयोजित गोष्ठी में विचार रखते हुए ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. दिनेश बंसल ने कहा कि पेड लगाना ही ग्लोबल वार्मिंग को घटाने का एक सशक्त माध्यम है।

पेड़ों द्वारा जितने तरह के लोग प्राणियों, जीवों को प्राप्त होते हैं, वे अन्य किसी भी चीजों से प्राप्त नहीं होते। ऑक्सीजन, औषधी, लकड़ियां, पेपर, वर्षा संतुलन बनाए रखने का भी कार्य पेड़ करते हैं। उन्होंने कहा कि पेड-पौधों की नवजात शिशुओं की तरह देखभाल करनी चाहिए।

मस्जिद के शहर इमाम मौलाना आरिफ-उल-हक ने कहा कि पैगंबर साहब ने भी कहा है कि दरख्त को कटाना गलत है। इस्लाम में अंजीर, रेहान और अनार के पेड़ों का जिक्र किया गया है।

गोष्ठी के माध्यम से सभी लोगों ने निर्णय लिया कि वे लोगों को अधिक से अधिक पौधें लगाने को जागरूक करेंगे।इस दौरान डॉ. अनुराग मित्तल, मुकेश चौधरी, आशीष दांगी, मुस्तकीम, अक्षित, राजेंद्र, महेंद्र गोयल, सुभाष जैन, अंकुर आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें