स्कूलों में अब बच्चे नहीं कर सकेंगे मोबाइल का प्रयोग
Bagpat News - माध्यमिक विद्यालयों में छात्रों के लिए मोबाइल फोन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। शिक्षा परिषद ने बच्चों को मोबाइल के अत्यधिक प्रयोग से होने वाले मानसिक और शारीरिक नुकसान के बारे में जागरूक करने के निर्देश दिए हैं। अध्ययनों से पता चला है कि स्मार्टफोन का अधिक उपयोग छात्रों की पढ़ाई और स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव डाल रहा है।

माध्यमिक विद्यालयों में अब मोबाइल फोन प्रतिबंधित कर दिया गया है। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से जारी शैक्षिक कलैंडर में स्पष्ट है कि मोबाइल फोन के अधिक प्रयोग से होने वाली हानियों के बारे में विद्यार्थियों को बताया जाए। शिक्षा के क्षेत्र में बहुत तेजी के साथ स्मार्ट फोन के प्रयोग व उसके धातक नुकसान से दुनिया में हलचल है। इसे लेकर शोध एवं अनुसंधान हो रहे हैं, जिनके परिणाम को देखते हुए कड़े कदम भी उठाये जा रहे हैं। शोध एवं अध्ययनों के तथ्यों ने चौंकाया भी है एवं चिन्ता में भी डाला है। पाया गया कि जो छात्र अपने फोन के करीब रहकर पढ़ाई करते हैं।
उन्हें ध्यान केंद्रित करने में बहुत मुश्किल होती है, भले ही वे इसका उपयोग न कर रहे हों। स्मार्टफोन के उपयोग से नींद की गुणवत्ता कम होने, तनाव बढ़ने, एकाग्रता बाधित होने, स्मृति लोप होने, अवांछित सामग्री का अधिक उपयोग करने, मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर दुष्प्रभाव पड़ने जैसे खतरे उभरें हैं। कोरोना के समय में मोबाइल फोन के जरिए पढ़ाई माध्यमिक विद्यालयों में कराई गई। मोबाइल का अधिक प्रयोग छात्रों के लिये नुकसान साबित हो रहा है। सर्वेक्षण के आंकड़े यह संकेत देते हैं कि डिजिटल शिक्षा और स्मार्टफोन के इस्तेमाल में बच्चों की भागीदारी तेजी से बढ़ रही है। यह बदलाव शिक्षा के क्षेत्र में नए अवसर पैदा कर रहा है। हालिया वैश्विक सर्वेक्षण बता रहे हैं कि पढ़ाई में अत्यधिक मोबाइल का प्रयोग विद्यार्थियों के लिये मानसिक व शारीरिक समस्याएं पैदा कर रहा है।-----अफसरों ने जारी किए निर्देशप्रधानाचार्यों के लिए निर्देश दिए है कि विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों के मोबाइल लाना पूर्णत प्रतिबंधित किया जाए। किशोरावस्था में मोबाइल के अत्यधिक प्रयोग से बच्चों के शारीरिक, मानसिक एवं नैतिक विकास पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। इसे देखते हुए प्रतकूल प्रभावों में आंखों की रोशनी पर प्रभाव, पढ़ाई में एकाग्रता की कमी, आनलाइन गेम्स की लत आदि के प्रति जागरुक किया जाए।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


