Mission Shakti Phase 5 Awareness Program on Women s Safety and Empowerment in Binoli मिशन शक्ति: हरियाणवी सिंगर रेणुका पंवार ने महिलाओं को जागरूक किया, Bagpat Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBagpat NewsMission Shakti Phase 5 Awareness Program on Women s Safety and Empowerment in Binoli

मिशन शक्ति: हरियाणवी सिंगर रेणुका पंवार ने महिलाओं को जागरूक किया

Bagpat News - बिनौली में मिशन शक्ति फेज 5 अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं के लिए जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। हरियाणवी सिंगर रेणुका पंवार ने महिलाओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा के प्रति जागरुक किया।...

Newswrap हिन्दुस्तान, बागपतTue, 7 Oct 2025 11:43 PM
share Share
Follow Us on
मिशन शक्ति: हरियाणवी सिंगर रेणुका पंवार ने महिलाओं को जागरूक किया

बस स्टैंड बिनौली पर मंगलवार को मिशन शक्ति फेज 5 अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा एवं स्वावलंबन के लिए जागरुकता कार्यक्रम हुआ। जिसमें हरियाणवी सिंगर रेणुका पंवार ने महिलाओं और बालिकाओं को उनके सुरक्षा और अधिकारों के प्रति जागरुक किया। सिंगर रेणुका पंवार ने कहा महिला और बालिका कभी भी अपने आप को कमजोर ना समझें। आज सरकार और पुलिस प्रशासन उनके साथ हैं। किसी भी समस्या और अत्याचार होने पर इसकी तुरंत पुलिस को सूचना दे। कार्यक्रम में इंस्पेक्टर राकेश कुमार शर्मा, मिशन शक्ति टीम प्रभारी उपनिरीक्षक शीलेश चौधरी दीपशिखा ने भी जागरुक किया और साईबर क्राइम से बचाव की पूरी जानकारी दी।

मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को मुख्यमंत्री हेल्पलाईन टोल फ्री नम्बरों की जानकारी देकर पंपलेट वितरित किये। कार्यक्रम में एसएसआई नरेश चंद यादव, प्रधान उपेंद्र धामा, मास्टर अमित धामा, ज्योति जांगिड़, कविता, विमला, राजेश, पूनम, आरती, सरोज आदि उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।