Hindi NewsUttar-pradesh NewsBagpat NewsMissing 14-Year-Old Boy Sparks Kidnapping Fears in Khekra
पुत्र के अपहरण का आरोप लगाते हुए दी तहरीर

पुत्र के अपहरण का आरोप लगाते हुए दी तहरीर

संक्षेप:

Bagpat News - खेकड़ा में 14 वर्षीय रेहान का अपहरण हो गया है। उसके पिता दिलशाद ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। रेहान ने फोन पर बताया कि उसे तीन अज्ञात लोगों ने शराब पिलाई और पिटाई की। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है।

Jan 16, 2026 09:51 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बागपत
share Share
Follow Us on

खेकड़ा। कस्बे से गायब हुए श्रमिक के 14 वर्षीय पुत्र का कोई सुराग नहीं लग पा रहा है। परिजनों ने उसका अपहरण होने और उसके साथ अनहोनी होने की शंका जाहिर की है। पुलिस ने किशोर की तलाश शुरू कर दी है। क्षेत्र के फखरपुर गांव का रहने वाला दिलशाद खेकड़ा की लाइनपार बस्ती में किराए के मकान में रहता है। गत 31 दिसंबर को उसका 14 वर्षीय पुत्र रेहान घर से गायब हो गया था। दिलशाद का कहना है कि दो जनवरी को उसके पास अज्ञात व्यक्ति का फोन आया। उसने बताया कि रेहान दिल्ली रेलवे स्टेशन पर उसे बेहोशी की हालत में मिला है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

वह उसे ऑटो रिक्शा में लेकर लोनी आ रहा है। ऑटो का किराया देकर वहां से उसे ले जाना। उसने रेहान से भी बात कराई। रेहान ने रोते हुए बताया था कि ये तीन लोग हैं। इन्होंने मुझे जबरन शराब पिलाई है और पिटाई भी की है। अब ऑटो रिक्शा में कहीं ले जा रहे हैं। रेहान के इतना कहते ही फोन कट हो गया। दिलशाद ने अज्ञात लोगों पर पुत्र का अपहरण करने और उसके साथ अनहोनी करने की शंका जताते हुए कोतवाली में तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी प्रभाकर कैंतूरा ने बताया कि दिलशाद की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।