कूड़ा डालने गई नाबालिग युवती से दुष्कर्म, वीडियो भी बनाई

कूड़ा डालने गई नाबालिग युवती से दुष्कर्म, वीडियो भी बनाई

संक्षेप:

Bagpat News - कूड़ा डालने गई नाबालिग युवती से दुष्कर्म, वीडियो भी बनाई

Aug 21, 2025 06:35 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बागपत
share

सिंघावली अहीर क्षेत्र के एक गांव मे कूड़ा डालने गई नाबालिग को पड़ोस के दो युवकों ने नशीला पेय पिलाकर दुष्कर्म किया। युवकों ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म की अश्लील वीडियो भी बनाई। वीडियो वायरल होने पर परिजनों ने थाने में शिकायत कर मुकदमा दर्ज कराया। एक गांव मे रहने वाले व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर मे बताया की उसकी नाबालिग बेटी आठ अगस्त को घर से कूड़ा डालने गई थी। कूड़ा डालकर वापस आते समय गांव के ही दो युवकों ने उसकी बेटी को नशीला पेय पिलाया। उसके बाद दोनों बाइक पर बैठाकर सुनसान जगह ले गए। वहां एक आरोपी ने बेटी के साथ दुष्कर्म किया, जबकि दूसरे ने उसकी अश्लील वीडियो बनाई।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इसके बाद दो दिन पहले युवकों ने अश्लील वीडियो वायरल कर दी। थाना प्रभारी सोनवीर सिंह सोलंकी का कहना है। कि पीड़ित के पिता की तहरीर पर दोनों युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।