जिले की लगातार गिरती रैंकिंग से प्रभारी मंत्री नाराज

हिन्दुस्तान, बागपत
Follow us on Google News
share

बागपत में मंत्री जसवंत सिंह सैनी ने विकास कार्यों की समीक्षा की और अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाया जाए। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। 37 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और 162 सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र भी बांटे गए।

जिले की लगातार गिरती रैंकिंग से प्रभारी मंत्री नाराज

बागपत। संसदीय कार्य एवं औद्योगिक विकास राज्य मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री जसवंत सिंह सैनी ने दो दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम के दौरान सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा की। शासन की प्राथमिकताओं को जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिए। रैंकिंग गिरने पर उन्होंने नाराजगी जताई। अधिकारियों को निर्देश दिए कि रैंकिंग में सुधार लाए, वरणा कार्रवाई को तैयार रहे। प्रभारी मंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सरकार की मंशा के अनुरूप कार्य करते हुए पात्र व्यक्तियों तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिशन मोड में पहुंचाया जाए। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

कानून व्यवस्था की स्थिति पर विशेष जोर दिया। पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि थानों में आने वाले प्रत्येक प्रार्थना पत्र का समयबद्ध और गुणवत्ता के साथ निस्तारण सुनिश्चित करें। साइबर सेल बागपत द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। पुलिस अधीक्षक ने यक्ष एप से अपराधों के प्रभावी नियंत्रण के मॉडल की विस्तार से जानकारी दी। प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना में प्रगति लाने के लिए कहा। राजस्व कार्यों की समीक्षा के दौरान आवश्यक दिशा निर्देश दिए। शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर भी मंत्री ने सख्त निर्देश दिए। साथ ही जिला विद्यालय निरीक्षक को शिक्षकों से जुड़े पेंशन मामलों में देरी एवं लापरवाही पर नाराजगी व्यक्त की। आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण को लेकर उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि सभी शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण समाधान किया जाए। प्रभारी मंत्री ने नैथला गांव की गौशाला का निरीक्षण करते हुए आवश्वयक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में बागपत विधायक योगेश धामा, छपरौली विधायक डॉ अजय कुमार, भाजपा जिला अध्यक्ष नीरज शर्मा, जिलाधिकारी अस्मिता लाल, पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय, एडीएम वित्त एवं राजस्व विनीत कुमार उपाध्याय, सीडीओ अनिल कुमार सिंह मौजूद रहे।भाजपा कार्यालय पर सुनी समस्याप्रभारी मंत्री जसवंत सिंह सैनी ने भाजपा कार्यालय पर कार्यकर्ता और आम लोगों की समस्याओं को सुना। इस दौरान भाजपा नेता सुनील मेवला ने ऊर्जा निगम की शिकायत की। बताया कि ऊर्जा विभाग द्वारा एलटी लाइन के खंभो पर 11 हजारी लाइन शिफ्ट कर दी है। यह 11 हजारी लाइन करतार सिंह के मकान के ऊपर से गुजर रही है, जिससे दुर्घटना होते-होते बची है। विभाग की लापरवाही से बड़ा हादसा हो सकता है। कोर्ट रोड निवासी मोहसीन ने भी प्रभारी मंत्री को समस्या बताई।आंगनबाड़ी और सहायिकाओं को बांटे नियुक्ति पत्रसमीक्षा बैठक के दौरान प्रभारी मंत्री जसवंत सिंह सैनी ने चयनित 37 आंगनबाड़ी कार्यकत्री और 162 आंगनबड़ी सहायिकाओं को नियुक्ति पत्रों का वितरण किया गया। इसके अलावा आंगनबाड़ी एवं कार्यकत्रियें एवं मुख्य सेविकाओं के लिए 408 स्मार्ट फोन प्राप्त हुए, जिसमें से 14 का वितरण किया गया। 18 आंगनबाड़ी केंद्रों का लोकार्पण किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।