वंदे मातरम् का विरोध करने वाले की राष्ट्रभक्ति पर सवाल : असीम अरुण
Bagpat News - राज्यमंत्री असीम अरुण ने मौजिजाबाद नांगल गौरखनाथ आश्रम में कहा कि वंदे मातरम् स्वतंत्रता संग्राम का गीत है। उन्होंने कहा कि इस गीत का विरोध करने वालों की राष्ट्रभक्ति पर सवाल उठता है। अरुण ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कानून के राज पर भी चर्चा की और प्रदेश के बजट का समर्थन किया।
दाहा। मौजिजाबाद नांगल गौरखनाथ आश्रम पहुंचे राज्यमंत्री असीम अरुण ने कहा कि वंदे मातरम् हमारे स्वतंत्रता संग्राम का गीत है। इस गीत को गाते गाते हमारे पूर्वज शहीद हुए, चाहे वे हिंदू, मुसलमान या सिख थे। उन्होंने इस गीत को आत्मसात किया और अपने भाव इस गीत के माध्यम से प्रस्तुत किए। जो लोग आज विवाद कर रहे हैं उन लोगों की राष्ट्रभक्ति पर सवाल उठना लाजमी है। ऐसे पवित्र गीत का विरोध अचरज वाली बात है। शनिवार को मौजिजाबाद नांगल में स्थित शिव गौरखनाथ आश्रम में मां दुर्गा व शनि शिला जन्मोत्सव पर पहुंचे राज्यमंत्री असीम अरुण ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान- कायदे में रहोगे तो फायदे में रहोगे, की परिभाषा स्पष्ट की।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के इस कथन का सीधा मतलब प्रदेश में कानून के राज से है। मंत्री असीम अरुण ने कहा कि महाराज जी ने उत्तर प्रदेश में कानून का राज स्थापित किया है, जहां किसी के साथ भेदभाव नहीं होता। जो भी व्यक्ति गलत करता है, उसके खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाती है। असीम अरुण ने प्रदेश के बजट को लेकर भी सरकार का पक्ष रखा। इस दौरान उन्होंने मां नव दुर्गा मंदिर में माता रानी व शनि शिला के दर्शन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेंद्र चौधरी, संचालन मास्टर राजकुमार ने किया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



