ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बागपतपुरा महादेव में उमड़ी लाखों शिवभक्तों की भीड़, किया जलाभिषेक

पुरा महादेव में उमड़ी लाखों शिवभक्तों की भीड़, किया जलाभिषेक

सावन मास के दूसरे सोमवार को बारिश के बावजूद आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। पुरा महादेव मंदिर में सुबह से लेकर देर सांय तक करीब एक लाख श्रद्धालुओं ने...

पुरा महादेव में उमड़ी लाखों शिवभक्तों की भीड़, किया जलाभिषेक
हिन्दुस्तान टीम,बागपतMon, 02 Aug 2021 10:40 PM
ऐप पर पढ़ें

सावन मास के दूसरे सोमवार को बारिश के बावजूद आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। पुरा महादेव मंदिर में सुबह से लेकर देर सांय तक करीब एक लाख श्रद्धालुओं ने परशुरामेश्वर महादेव का पूजा अर्चना कर जलाभिषेक किया। मंदिरों में पूरे दिन हर-हर महादेव, जय शिवभोले की जयकारे गुंजायमान रहा।

पुरा गांव स्थित पुरा महादेव मंदिर आस्था का बड़ा केंद्र है। यहां पर देशभर से लोग आते हैं और भगवान परशुरामेश्वर महादेव का जलाभिषेक करते हैं। सावन के दूसरे सोमवार की तड़के 2 बजे से ही श्रद्धालुओं के जयकारों से मंदिर गूंजायमान हो उठा। मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं की लंबी लंबी लाइनें लगनी शुरू हो गई। श्रद्धालुओं ने भगवान आशुतोष को प्रसन्न करने के लिए भांग,दूध,धतुरा,शहद अर्पण कर जलाभिषेक किया और विश्वभर से कोरोना से मुक्ति दिलाने की प्रार्थना की। मंदिर के मुख्य पुजारी पं.जयभगवान शर्मा ने बताया कि शाम तक करीब एक लाख श्रद्धालुओं ने भगवान आशुतोष पर जलाभिषेक किया। सुरक्षा की दृष्टि से चप्पे चप्पे पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। सीओ युवराज सिंह सुबह से ही मंदिर में रहे और लगातार गश्त कर अधिनिष्ठों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते रहे। इसके अलावा जिला मुख्यालय पर ठाकुरद्वारा मंदिर, पक्काघाट मंदिर, बाबा जानकारी दास मंदिर, मेरठ रोड स्थित शिव मंदिरों में सुबह से ही महिला-पुरुष व बच्चों ने पूजा अर्चना कर जलाभिषेक करते हुए परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। श्रद्धालुजनों ने मंदिर में हर-हर गंगे- हर-हर भोले की जयकारे लगाते रहे।

--

बारिश के बावजूद श्रद्धालुजन पहुंचे मंदिरों में पूजा अर्चना करने

सावन मास के दूसरे सोमवार को सुबह से ही मंदिर पर श्रद्धालुओं की भीड़ लगनी शुरू हो गई थी। सुबह से ही हल्की बारिश होती रही लेकिन बारिश भी श्रद्धालुओं का हौसला नहीं डिगा सकी। शिवभक्तों ने घंटों लाइन में लगकर और बारिश में भीगकर भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया।

---

सांसद देवेन्द्र सिंह भोला ने भी किया जलाभिषेक।

बालैनी। पुरा महादेव मंदिर पर सावन के दूसरे सोमवार को कानपुर से भाजपा सांसद देवेंद्र सिंह भोला भी पहुंचे। मुख्य पुजारी पंडित जयभगवान शर्मा ने भाजपा सांसद को विधि विधान पूर्वक जलाभिषेक कराया। इस दौरान सांसद के साथ भाजपा नेता प्रदीप ठाकुर, अग्रवाल मंडी टटीरी के चेयरमैन विनोद कुमार आदि भी मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें