धर्म की हमेशा जीत होती है: कृष्ण भारद्वाज
Bagpat News - पुरा महादेव गांव के परशुराम खेड़ा मंदिर में चल रही सात दिवसीय श्री रामकथा के छठे दिन कथावाचक अतुल कृष्ण भारद्वाज ने भगवान श्रीराम के सामाजिक समरसता के संदेश पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि सेवा करने...

पुरा महादेव गांव स्थित परशुराम खेड़ा मंदिर पर चल रही सात दिवसीय श्री रामकथा के छठे दिन कथावाचक ने कहा कि जो दूसरो की सेवा मे लगे रहता है उसकी चिंता स्वंय भगवान करते हैं। कथावाचक अतुल कृष्ण भारद्वाज ने कहा कि भगवान श्रीराम ने शबरी के झूठे बेर खाकर सामाजिक समरसता का संदेश दिया था। भगवान की साधना मे जात-पात का भेदभाव नही होता है। कहा कि अधर्म कितना भी मजबूत क्यो न हो लेकिन अंत मे उसे पराजित होना पड़ता है और धर्म की हमेशा जीत होती है। इस दौरान दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री चौधरी यशवीर, सुरजमुनि, देवमुनि, डॉ एसपी यादव, राधेश्याम शर्मा, दौलतराम भारद्वाज, आदेश फौजी, दिनेश शर्मा, विजय शर्मा आदि मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


