ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बागपतमेधावी छात्रों को पुरस्कार देकर किया सम्मानित

मेधावी छात्रों को पुरस्कार देकर किया सम्मानित

नगर के श्री कृष्ण महाराज ठाकुरद्वारा में रविवार को ब्राह्मण महासभा समिति के तत्वाधान में वृक्षारोपण सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें समाज के...

मेधावी छात्रों को पुरस्कार देकर किया सम्मानित
हिन्दुस्तान टीम,बागपतSun, 25 Jul 2021 11:41 PM
ऐप पर पढ़ें

नगर के श्री कृष्ण महाराज ठाकुरद्वारा में रविवार को ब्राह्मण महासभा समिति के तत्वाधान में वृक्षारोपण सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें समाज के मेधावी बच्चों को ट्राफी देकर सम्मानित किया गया।

समारोह में मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष पंडित धर्मेंद्र शर्मा व विशिष्ट अतिथियों का समाज की ओर से फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया गया। जहां ब्राह्मण महासभा समिति के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा ने कहा कि महापुरूषों के जीवन से प्रेरणा लेकर उनके आदर्शों पर चलना चाहिए। विशिष्ट अतिथि डा. संजीव शर्मा व ब्राह्मण महासभा संरक्षक पंडित राकेश शर्मा ने कहा कि सभी को एकजुट होकर समाज में फैली कुरीतियों को दूर करना होगा। इस मौके पर ब्राह्मण महासभा समिति बागपत के जिलाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने कहा कि आने वाली पीढ़ी का सही दिशा में मार्गदर्शन करने की जरूरत हे। इस दौरान अध्यक्षता सुभाष शर्मा व संचालन दिनेश शर्मा व अमित वशिष्ठ एडवोकेट ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान मेधावियों को भी ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान पं. घनश्याम शर्मा, रमेश प्रधान, देशपाल शर्मा, लोकेश वत्स, रामकिशोर शर्मा, विनीत शर्मा, ओमकार दत्त शर्मा, सचिन देव शर्मा, प्रमोद शर्मा, ब्रजमोहन शर्मा, त्रिलोकी नाथ शर्मा आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें