पढ़कर सुनाई गई वोटर लिस्ट, नए वोट के लिए युवाओं ने भरे फार्म

Jan 31, 2026 11:30 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बागपत
share Share
Follow Us on

Bagpat News - बागपत में सभी पोलिंग बूथों पर शनिवार को मेगा कैंप आयोजित हुआ। बीएलओ ने वोटर लिस्ट पढ़कर सुनाई और जिनके नाम नहीं थे, उन्होंने फार्म भरे। यमुना इंटर कॉलेज में बीएलओ ने लोगों को बुलाया, जबकि कन्या इंटर कॉलेज पर कम लोग आए। सिसाना गांव में युवा मतदाता फार्म भरने के लिए जुटे।

पढ़कर सुनाई गई वोटर लिस्ट, नए वोट के लिए युवाओं ने भरे फार्म
बागपत। जनपद के सभी पोलिंग बूथों पर शनिवार को मेगा कैंप आयोजित हुए। जिनमें एसआईआर ड्राफ्ट की वोटर लिस्ट को बीएलओ द्वारा पढ़कर सुनाया गया। जिन लोगों के नाम वोटर लिस्ट में शामिल नहीं थे, उन्होंने फार्म भरकर बीएलओ को सौंपे। वहीं, नो मैपिंग वाले मतदाताओं को जारी किए गए नोटिसों पर सुनवाई हुई। अधिकारियों ने बूथों पर पहुंचकर कैंप का निरीक्षण किया और बीएलओ को आवाश्यक दिशा-निर्देश दिए। यमुना इंटर कॉलेज बागपत: बागपत शहर के यमुना इंटर कॉलेज में बीएलओ सुबह 11 बजे ही पहुंच गए थे। जिसके बाद उन्होंने आस-पास के लोगों को बूथ पर बुलाया और उन्हें वोटर लिस्ट पढ़कर सुनाई। जिन लोगों के वोटर लिस्ट में नाम नहीं मिले, उन्हें जरूरी फार्म भरकर देने के लिए कहा। एसडीएम और तहसीलदार ने बूथ पर पहुंचकर निरीक्षण किया और बीएलओ को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

राजकीय कन्या इंटर कॉलेज का बूथ पड़ा रहा सुनसान: शहर के राजकीय कन्या इंटर कॉलेज के बूथ पर शनिवार को मेगा कैंप का आयोजन हुआ। कड़ाके की ठंड के बावजूद बीएलओ सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक बीएलओ बूथ पर बैठे रहे। इस बीच इक्का-दुक्का मतदाता ही बूथ पर पहुंचे और बीएलओ से मतदाता सूची लेने के बाद अपना और परिवार के लोगों का नाम चेक किया। अधिकारियों ने बूथ का निरीक्षण भी किया।

युवाओं ने भरे फार्म: सिसाना गांव के पोलिंग बूथ पर आयोजित हुए मेगा कैंप में शनिवार को लोगों की भीड़ जुटी रही। कैंप शुरू होते ही बड़ी तादाद में लोग बूथ पर पहु़ंच गए। इसके बाद बीएलओ ने वोटर लिस्ट पढ़कर सुनाई। जिन लोगों के नाम मतदाता सूची से गायब मिले, उन्होंने बीएलओ को फार्म भरकर दिए। इस दौरान युवाओं ने बड़ी संख्या में फार्म भरे।

दिनभर खाली बैठे रहे बीएलओ: बड़ौत शहर के बूथों पर अधिकारियों ने पहुंचकर मतदाताओं को जागरूक किया। उनके सुझाव प्राप्त किए। इस दौरान उन्होंने मतदाताओं की शंका को दूर किया। इस दौरान काफी मतदाताओं में फार्म-6 भरकर दिया। दिनभर बडौत के पोलिंग बूथों पर मतदाताओं की कतार लगी रही। युवाओं ने वोट बनवाने के लिए फार्म छह भरा। वहीं, नो मैपिंग वाले मतदाताओं के नोटिसों की भी सुनवाई हुई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।