बागपत के खिलाडियों ने 7 स्वर्ण और 4 कांस्य पदक जीते
Bagpat News - वाराणसी में आयोजित अंडर-20 कुश्ती चैंपियनशिप में मनोज पहलवान कुश्ती अकादमी के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उन्होंने 7 स्वर्ण और 4 कांस्य पदक जीतकर जनपद का मान बढ़ाया। कई पहलवान राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए भी क्वालीफाई हुए। सभी खिलाड़ियों का अकादमी में जोरदार स्वागत किया गया।

वाराणसी में आयोजित अंडर-20 फ्री स्टाइल, ग्रीको-रोमन शैली एवं महिला उत्तर प्रदेश स्टेट कुश्ती चैंपियनशिप में मनोज पहलवान कुश्ती अकादमी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। 7 सवर्ण समेत कुल 11 पदक पहलवानों ने अपने नाम किए। सभी खिलाड़ियों का एकेडमी पर स्वागत किया गया। वाराणसी में यह प्रतियोगिता 31 मार्च से 2 अप्रैल तक आयोजित हुई थी। प्रतियोगिता में मनोज पहलवान कुश्ती एकेडमी के पहलवानों ने प्रतिभाग किया। यहां के पहलवानों ने 7 स्वर्ण और 4 कांस्य पदक जीतकर जनपद का मान बढ़ाया, साथ ही कई पहलवानों ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए भी क्वालीफाई किया। 74 किलोग्राम भारवर्ग में हिमांशु ने गोल्ड मेडल, 72 किलोग्राम भारवर्ग में विशाल खोखर ने गोल्ड, 77 किलोग्राम भारवर्ग में बादल चौधरी ने गोल्ड, 82 किलोग्राम भारवर्ग में रितिक खोखर ने गोल्ड, 97 किलोग्राम भार वर्ग में अक्षय राणा ने गोल्ड, 79 किलोग्राम भारवर्ग में अनंत राठी ने गोल्ड, 86 किलोग्राम में उज्ज्वल राठी ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया।
वहीं 77 किलोग्राम भारवर्ग में लव कुमार ने कांस्य पदक, 97 किलोग्राम भारवर्ग में अक्षित दांगी ने कांस्य पदक, 125 किलोग्राम भारवर्ग में संदीस तोमर ने कांस्य पदक, 65 किलोग्राम भारवर्ग में समुन ने कांस्य पदक प्राप्त किया। प्रतियोगिता से लौटने के बाद अकादमी पहुंचने पर पहलवानों का जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान कोच मनोज पहलवान, सूरज तोमर आदि मौजूद रहे।-------
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


