मकर संक्रांति पर जगह-जगह खिचड़ी का वितरण
Bagpat News - बड़ौत में मकर संक्रांति पर्व धार्मिक सद्भाव के साथ मनाया गया। नगरवासियों ने स्नान के बाद मंदिरों में दान किया। महिलाओं ने बड़ों का पूजन कर आशीर्वाद लिया। भंडारे आयोजित किए गए, जिसमें खिचड़ी का वितरण हुआ। शिव टूर एंड ट्रेवल्स ने गरीबों को कंबल भी बांटे।

बड़ौत। शहर में धार्मिक सद्भाव से मकर संक्रांति धार्मिक पर्व मनाया गया। इस दौरान नगर वासियों ने सुबह-सुबह उठकर स्नान किया। इसके उपरांत मंदिरों में जाकर दाल, चावल, तिल, घी, कपड़ों का दान किया गया। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार घरों में महिलाओं ने अपने घर के बड़ों को पूजकर कर खाना परोसा और पैर छूकर आशीर्वाद लिया। शहर में जगह-जगह मकर संक्रांति पर्व पर भंडारे का आयोजन किया गया। नगर के शिव पंचमुखी मंदिर एवं संस्कृत पाठशाला में मकर संक्रांति मनाई गई पाठशाला की आचार्य एवं बटुकों को द्वारा यज्ञ आयोजित किया गया। जिसमें विधि विधान से आहुति दी गई और इसके उपरांत खिचड़ी के प्रसाद का वितरण किया गया।
अध्यक्ष देव कुमार शर्मा, कृष्ण दत्त शर्मा, मनोज शर्मा, अभिनव शर्मा एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। इसके अलावा रेलवे रोड पर निर्माणाधीन राधा गोविंद गोडिया मठ भजन कीर्तन के उपरांत खिचड़ी वितरण किया गया। नगर के रेलवे स्टेशन मंदिर,पंचवटी मंदिर, ठाकुरद्वारा मंदिर, बांके बिहारी मंदिर, मुख्य बाजार, गुराना रोड, गांधी रोड रेलवे रोड नेहरू रोड पर भी भंडारे का आयोजन किया गया। सामाजिक संस्थाओं ने स्टाल लगाकर राहगीरों को खाना व वस्त्र वितरित किए। पंचवटी मंदिर के पुजारी कुंदन भारद्वाज ने बताया की मकर संक्रांति पर्व पर दान का बहुत महत्व है। दान करने से प्रत्येक व्यक्ति की कीर्ति बढ़ती है। वहीं नगर के शिव टूर एंड ट्रेवल्स द्वारा मकर संक्रांति पर्व मनाते हुए खिचडी के विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। उसके उपरांत गरीब परिवारों को कंबल वितरण किए गए। इस मौके पर सतेंद्र चौधरी, सनी तोमर, संदीप तोमर, विनोद तोमर, विपिन मालिक, गौरव तोमर आदि मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




