Main Accused in Sonu Murder Case Still at Large Police Capture Two Accomplices सोनू हत्याकांड: जीजा की हत्या का आरोपी पुलिस पकड़ से दूर, Bagpat Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBagpat NewsMain Accused in Sonu Murder Case Still at Large Police Capture Two Accomplices

सोनू हत्याकांड: जीजा की हत्या का आरोपी पुलिस पकड़ से दूर

Bagpat News - -मोहन के दो साथियों को पुलिस ने मुठभेड़ में किया गिरफ्तारसोनू हत्याकांड: जीजा की हत्या का आरोपी पुलिस पकड़ से दूरसोनू हत्याकांड: जीजा की हत्या का आर

Newswrap हिन्दुस्तान, बागपतSun, 14 Sep 2025 12:35 AM
share Share
Follow Us on
सोनू हत्याकांड:  जीजा की हत्या का आरोपी पुलिस पकड़ से दूर

बड़ौत। नगर के सोनू हत्याकांड का मुख्य आरोपी तीन दिन बाद भी पुलिस पकड़ से दूर है। हालांकि पुलिस ने उसके दो साथियों को शुक्रवार की रात हुई मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का दावा है कि मुख्य आरोपी मोहन को जलद गिरफ्तार कर लिया जाएगा। नगर की किदवई नगर के रहने वाले सोनू की गुरुवार की रात पूर्वी यमुना नहर की पटरी पर गोली मारकर हत्या कर दी थी। मृतक के पिता सुखमाल ने उसके साले मोहन को नाममजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शुक्रवार को सोनू की पत्नी ज्योति ने बताया कि पांच साल पहले सोनू से उसकी शादी हुई थी।

इस शादी से मोहन नाराज चल रहा था। आरोप लगाया कि उसके भाई ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर उसके पति की हत्या की है। ज्योति के बयान के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की,जिसमें मोहन के दो दोस्त रोहित और सोनू उर्फ कालीबहू के नाम प्रकाश में आए। शुक्रवार की देर रात पुलिस को दोनो की लोेकेशन मिल गई। पुलिस के साथ उनकी मुठभेड़ हुई,जिसमें दोनो पैर में गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस उनके पास से दो तमंचे बरामद किए। पूछताछ में उन्होंने बताया कि सोनू आए दिन अपनी पत्नी ज्योति से मारपीट करता था। इस बात से नारज होकर मोहन से उसकी हत्या की योजना बनाई। मोहन से सोनू को पूर्वी यमुना नहर की पटरी पर बुलाकर उसे गोली मार दी। मुख्य आरोपी मोहन अभी पुलिस पकड़ से दूर है। मृतक के परिजनों ने उसकी गिरफ्तारी की मांग की है। इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। उसे जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।