यज्ञ के साथ महर्षि कश्यप की प्रतिमा स्थापित
Bagpat News - नंगला कनवाड़ा गांव के शिव मंदिर में रविवार को महर्षि कश्यप जयंती पर कश्यप ऋषि की प्रतिमा की स्थापना यज्ञ के साथ की गई। यज्ञ का आयोजन पंडित अनुज शर्मा ने किया, जिसमें यजमान अरविंद सपत्नीक थे। कार्यक्रम का शुभारंभ समाज सेवी अरविंद राणा ने किया। इस अवसर पर कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

नंगला कनवाड़ा गांव में रविवार को शिव मंदिर में महर्षि कश्यप ऋषि की प्रतिमा यज्ञ के साथ स्थापित की गई। जिसके बाद श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। नंगला कनवाडा गांव में स्थित शिव मंदिर में रविवार को महर्षि कश्यप जयंती पर कश्यप ऋषि की प्रतिमा की स्थापना पर यज्ञ का आयोजन किया गया। यज्ञ पंडित अनुज शर्मा अनुज शर्मा ने मंत्र उच्चारण के साथ यज्ञ संपन्न कराया। यज्ञ में अरविंद सपत्नीक यजमान रहे। समाज सेवी अरविंद राणा ने फीता काटकर कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर ग्राम प्रधान रमेश कश्यप, शिव गिरी महाराज, राजबीर, रघुवीर, जयराम आर्य, पप्पन कश्यप, संदीप, जगदेव, राहुल तोमर आदि मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


