लॉकडाउन : कड़ी निगरानी में घरों में अदा हुई ईद की नमाज
सोमवार को संपूर्ण लॉकडाउन के बीच बड़ौत क्षेत्र में ईद का पर्व मनाया गया। ईदगाह व मस्जिदों के साथ घरों के अंदर सोशल डिस्टेंसिंग से आद की गई ईद की...
सोमवार को संपूर्ण लॉकडाउन के बीच बड़ौत क्षेत्र में ईद का पर्व मनाया गया। ईदगाह व मस्जिदों के साथ घरों के अंदर सोशल डिस्टेंसिंग से आद की गई ईद की नमाज। कोरोना के खात्मे की मांगी दुआ। इसके बाद शारीरिक दूरी का ध्यान रखते हुए दूर से ही एक -दूसरे को ईद की बधाई दी।
कोरोना संक्रमण के कारण पूरे देश में लॉकडाउन चल रहा है,जिसके चलते मस्जिदों समेत तमाम धार्मिक स्थल बंद है। इसलीए मुस्लिम धार्मिक गुरुओं ने लोगों से घर पर ही ईद की नमाज अदा करने का आग्रह किया था। बड़ौत क्षेत्र में चौथे चरण के लॉकडाउन का पालन करते हुए लोगों ने घरों के अंदर ही ईद की नमाज अदा की। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए घरों के अंदर लोगों ने नमाज अदा की तथा कोरोना के खात्मे की दुआ मांगी।
इसके बाद सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर एक-दूसरे को बधाई दी। अपने रिश्तेदारों व मित्रों को सोशल मीडिया के जरिए ईद की बधाई दी। ईद पर लोग कम ही घरों से बाहर निकले। शहर इमाम मौलाना आरिफ उल हक ने फूंसवाली मस्जिदसे गूगल मीट एप के जरीए ऑनलाइन दुआ कराई। डीएम शकुंतला गौतम व एसपी प्रताप गोपेन्द्र यादव ने क्षेत्र का भ्रमण किया। क्षेत्र की सभी मस्जिदों व ईदगाहों पर पुलिस का पहरा रहा।
दाहा। कोरोना वायरस संक्रमण के चलते देश मे लॉक डाउन हो रहा है। ईद के त्यौहार पर दोघट थाना क्षेत्र में ईद का त्यौहार फीका रह गया। पिछले साल ईद की नमाज पर ईदगाह, मस्जिदों पर सैकड़ो की संख्या में लोग इकट्ठा होकर देश के अमन चैन की दुआएं की थी, लेकिन इस बार लॉकडाउन के चलते ईदगाह, मस्जिदो पर सन्नाटा पसरा रहा है।
दोघट थाना क्षेत्र में सोमवार को ईद उल फितर का पर सभी ने अपने अपने घरों में रहकर सोशल दिसते का पालन करते हुए ईद की नमाज अदा की। नमाज में देश के लिए अमन चैन की दुआएं की गई। इसके अलावा दाहा, पलड़ा, पलड़ी, मिलाना, फौलादनगर, बामनौली, गांगनौली, निरपुडा आदि गांवों में मुस्लिम समाज के लोग ने अपने घरों पर ईद की नमाज अदा की।
फोन के माध्यम से एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी गई। स्थानीय पुलिस ने क्षेत्र के ईदगाह, मस्जिदों एवं मदरसों के बाहर पुलिस तैनात रही। दोघट थाना अध्यक्ष रमेश सिह भी पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में पेट्रोलिंग करते नजर आए।बिनौली। कोरोना वॉयरस के संक्रमण से बचाव के मद्देनजर मस्जिदों व ईदगाहों पर संयुक्त होने वाली नमाज अदा करने पर शाशन प्रशाशन ने प्रतिबंध लगा रखा है। जिसको लेकर बिनौली थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रवेंद्र सिंह के नेतृत्व में बरनावा, बिनौली, पिचोकरा, शेखपुरा, दरकावदा, जौहड़ी, धनोरा सिल्वरनगर, दोज्जा आदि गांवो की मस्जिदों व ईदगाहों पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात रहा।
छपरौली। कस्बा छपरौली व देहात के गांव में लॉक डाउन के चलते ईद का पर्व पिछले वर्ष की भांति फीका रहा। जहां पिछले वर्ष ईद की नमाज पर ईदगाह, मस्जिदों,पर हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा होकर अमन चैन की दुआएं करते थे, वहीं इस बार लोगों ने घरो में ईद की नमाज अदा की। क्षेत्र के गांव सिनौली नगंला, टांडा, लुहारा,औढापुर,लूम्ब, तूगाना ,मुकंदपुर,रठौंडा व कस्बा छपरोली में सुबह 7:00 बजे के करीब सभी ने ईद की नमाज अपने घरों में अदा की।
