ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बागपतलॉकडाउन ने तोड़ी रिम-धुरा उद्योग की कमर

लॉकडाउन ने तोड़ी रिम-धुरा उद्योग की कमर

कोरोना वायरस ने बड़ौत के प्रसिद्ध रिम-धुरा उद्योग की बुनियाद को हिला डाला है।

लॉकडाउन ने तोड़ी रिम-धुरा उद्योग की कमर
हिन्दुस्तान टीम,बागपतWed, 10 Jun 2020 12:55 AM
ऐप पर पढ़ें

कोरोना वायरस ने बड़ौत के प्रसिद्ध रिम-धुरा उद्योग की बुनियाद को हिला डाला है। गत मार्च माह में लॉकडाउन घोषित होते ही इस प्रसिद्ध उद्योग की इकाइयों पर ताले लटक गए, जो आज तक नहीं खुले है। जिससे इस उद्योग से जुड़े व्यापारियों को 100 करोड़ रुपये से अधिक का फटका लग चुका है।

बड़ौत शहर की पहचान रिम-धुरा उद्योग से होती है। जिनकी मांग देश के साथ विदेशों तक में होती है। इसके अलावा यहां बुग्गी व ट्रैक्टर-ट्राली के पुर्जे भी तैयार किए जाते हैं। कुल मिलाकर इस तरह की बड़ौत में करीब 100 फैक्ट्रियां हैं। कोराना वायरस के कारण केन्द्र सरकार को गत 24 मार्च को देशभर में लॉकडाउन की घोषणा करनी पड़ी। इस घोषणा से विकास कार्यों की रफ्तार थम गई।

व्यापार व फैक्ट्रियां बंद हो गर्इं। बड़ौत में ही अब तक रिम-धुरा उद्योग से जुड़े व्यापारियों को करीब 100 करोड़ का फटका लग चुका है। उद्यमी दीपक जैन का कहना है कि सरकार ने उद्योगों को चलाने के लिए हरी झंडी दे दी, लेकिन फैक्ट्रियों के लिए इससे कोई फर्क नहीं पड़ा।

वर्कर की समस्या के साथ ही कच्चे माल की आपूर्ति व तैयार माल की सप्लाई की समस्या बनी हुई है। पूर्व के सभी ऑर्डर भी रद हो गए हैं। उधार में गए माल के रुपये नहीं मिल रहे हैं। आर्थिक पैकेज मिलने की बात पर उद्योग मालिकों ने बताया कि यह केवल लॉलीपॉप है। बैंकों से उन्हें मदद भी नहीं मिल रही है।

----

नहीं बिक रहा है रिम-धुरा उद्योग से मॉल-

बड़ौत के रिम-धुरा उद्योग की देश के दक्षिणी राज्यों में अधिक मांग है। इसके अलावा नेपाल व भारतीय उपमहाद्वीप के देशों में यह माल जाता था। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के जिला कोर्डिनेटर योगेश जिंदल ने बताया कि नेपाल को छोड़कर अन्य देशों को जाने वाले यहां से रिम-धुरा व उनके साथ के सामान पहले ही बंद हैं। नेपाल के अलावा देश के दक्षिणी राज्यों मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और कर्नाटक आदि में यहां से माल भेजा जाता है। लॉकडाउन के कारण अब सबकुछ बंद है। जिससे बड़ौत के रिम-धुरा उद्योग को करीब 200 करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें