Local Outrage Over Dirty Water Flooding Cemetery Near Ratoul-Dhikouli Road कब्रिस्तान में नाले का गंदा पानी भरने से लोगों में आक्रोश, Bagpat Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBagpat NewsLocal Outrage Over Dirty Water Flooding Cemetery Near Ratoul-Dhikouli Road

कब्रिस्तान में नाले का गंदा पानी भरने से लोगों में आक्रोश

Bagpat News - रटौल-ढिकौली मार्ग पर कब्रिस्तान में गंदे नाले का पानी भर जाने से स्थानीय लोगों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने अधिकारियों से तत्काल पानी निकालने की मांग की है। नाले के निर्माण कार्य के चलते पानी...

Newswrap हिन्दुस्तान, बागपतTue, 16 Sep 2025 11:58 PM
share Share
Follow Us on
कब्रिस्तान में नाले का गंदा पानी भरने से लोगों में आक्रोश

रटौल-ढिकौली मार्ग पर तिराहे के पास स्थित कब्रिस्तान में नाले का गंदा पानी भर जाने से स्थानीय लोगों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने उच्च अधिकारियों से तत्काल पानी निकलवाने की मांग की है। रटौल में ईदगाह से गंदे नाले तक निकासी के लिए नाले का निर्माण कराया जा रहा है। कार्य लगभग पूरा हो चुका है, लेकिन रटौल-ढिकौली मार्ग पर आरके पब्लिक स्कूल के समीप कुछ हिस्सा अधूरा है। नाले के पानी को रोकने के लिए रटौल तिराहे से पहले मिट्टी डाल दी गई थी। इसी कारण नाले का गंदा पानी पास के कब्रिस्तान में भर गया। जब राहगीरों और कस्बे के लोगों ने कब्रिस्तान में पानी भरा देखा तो उन्होंने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया ग्रुपों पर वायरल कर दिया साथ ही, लोगों ने उच्च अधिकारियों से कब्रिस्तान से गंदा पानी निकलवाने की मांग भी की है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।