ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बागपतसाहित्यकार मधु धामा दिल्ली की शान पुरस्कार से सम्मानित

साहित्यकार मधु धामा दिल्ली की शान पुरस्कार से सम्मानित

कस्बे की साहित्यकार मधु धामा को उनकी लेखन प्रतिभा के दम पर दिल्ली में सम्मानित किया गया। गोवा के सीएम ने उनको सम्मान प्रपत्र...

साहित्यकार मधु धामा दिल्ली की शान पुरस्कार से सम्मानित
हिन्दुस्तान टीम,बागपतMon, 23 May 2022 11:50 PM
ऐप पर पढ़ें

कस्बे की साहित्यकार मधु धामा को उनकी लेखन प्रतिभा के दम पर दिल्ली में सम्मानित किया गया। गोवा के सीएम ने उनको सम्मान प्रपत्र दिया। सम्मान से कस्बावासियों में हर्ष है।

कस्बे के गिरधरपुर मोहल्ले के तेजपाल सिंह वरिष्ठ साहित्यकार हैं। उनके लेखन पर कई फिल्म और डाक्यूमेंट्री बन चुकी है। उनकी पत्नी मधु धामा भी लेखिका हैं। बाल साहित्य पर अनेक पुस्तक लिखने वाली मधु धामा को रविवार देर शाम दिल्ली के अशोका होटल में आयोजित कार्यक्रम में दिल्ली की शान नामक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्हें गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने यह सम्मान प्रदान किया। मधु धामा की पुस्तकें हिन्द पॉकेट बुक्स, पेंगुइन और सागर प्रकाशन से प्रकाशित हुई हैं। साप्ताहिक राष्ट्रीय पत्रिका पांचजन्य और ऑर्गनाइजर की मूल कंपनी भारत प्रकाशन लिमिटेड दिल्ली द्वारा अपनी यात्रा के 75 वर्ष पूरे होने पर दिल्ली के यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें