Bagpat News: आकाशीय बिजली गिरने से किसान के मकान की छत गिरी

हिन्दुस्तान, बागपत
Follow us on Google News
share

Bagpat News: दाहा। गांगनौली गांव में शुक्रवार को तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से किसान का मकान भरभराकर गिर गया। हादसे में मकान क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि छत

Bagpat News: आकाशीय बिजली गिरने से किसान के मकान की छत गिरी

Bagpat News: दाहा। गांगनौली गांव में शुक्रवार को तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से किसान का मकान भरभराकर गिर गया। हादसे में मकान क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि छत पर बनी रसोई भी मकान के साथ आ गिरी। मकान के मलबे के निचे दबकर लाखों रुपए की कीमत का सामान नष्ट हो गया। गनीमत रही कि घटना के समय परिवार के सदस्य बाहर बरामदे में सोए हुए थे। जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। गांगनौली गांव निवासी किसान रामकुमार राठी ने बताया कि रात के समय तेज बारिश के कारण पत्नी सुनीता, वैभव, अवि, मां मूर्ति देवी के साथ बरामदे में सो रहे थे।

करीब 3 बजे अचानक तेज चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरी और जोरदार धमाका हुआ। इसके तुरंत बाद मकान की छत का शतिर टूटने से छत नीचे गिर गई। छत पर बनी रसोई भी मलबे में तब्दील हो गई। रामकुमार का बड़ा राजीव राठी हीरो एजंसी पर कार्यरत है। जबकि रामकुमार गांव में रहकर खेती बाड़ी करता है। मलबे में घर के संदूक, चारपाई, पंखे, फ़्री, बर्तन, चक्की,गैस चूल्हा, कूलर आदि दबकर नष्ट हो गया। हादसे में जान-माल का बड़ा नुकसान होने से तो बचाव हो गया,लेकिन मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से आर्थिक सहायता और मकान के पुनर्निर्माण की मांग की है। घटना के बाद गांव के लोगों की मौके पर भीड़ जुट गई। वहीं इस संबंध में एसडीएम बड़ौत भावना सिंह ने कहा कि राजस्व विभाग की टीम को भेज जांच कराकर मदद कराई जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।