ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बागपततेंदुए ने बछिया को बनाया शिकार, दहशत में लोग

तेंदुए ने बछिया को बनाया शिकार, दहशत में लोग

थाना क्षेत्र के खपराना गांव से गुरूवार रात तेंदुआ एक बछिया को उठा ले गया। जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहोल है। ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों से जंगल में सर्च अभियान चलाने की मांग की है। वन...

तेंदुए ने बछिया को बनाया शिकार, दहशत में लोग
हिन्दुस्तान टीम,बागपतSat, 16 Sep 2017 01:26 AM
ऐप पर पढ़ें

थाना क्षेत्र के खपराना गांव से गुरूवार रात तेंदुआ एक बछिया को उठा ले गया। जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहोल है। ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों से जंगल में सर्च अभियान चलाने की मांग की है। वन क्षेत्र से सटे खपराना गांव के ग्रामीणों ने बताया कि जंगल में कई बार तेंदुए को देखा जा चुका है। गुरूवार रात तेंदुआ राजेन्द्र पुत्र श्रीपाल के घेर में बंधी बछिया को उठाकर ले गया तथा जंगल में उसका शिकार किया। सुबह होने पर बछिया की तलाश शुरू की गई तो उसके अवशेष जंगल मे एक स्थान पर पड़े मिले। ग्रामीणों ने बताया कि मौके पर तेंदुए के पंजो के निशान भी मिले हैं। तेंदुए की लगातार दस्तक से ग्रामीण दहशत में है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार स्थानीय वन कर्मियों एवं अधिकारियों को अवगत कराया गया है, लेकिन किसी वनकर्मी ने आज तक यहां आकर नही देखा है, जिससे ग्रामीणों मे रोष व्याप्त है। ग्रामीणों ने वन विभाग के आला अधिकारियों से जंगल में सर्च अभियान चलाकर तेंदुए को पकड़वाने की मांग की है। इस बाबत वन क्षेत्राधिकारी बडौत राजपाल सिंह का कहना है कि मौके पर टीम भेजकर मामला दिखवाया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें