हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर वकीलों ने सौंपा ज्ञापन
Bagpat News - बागपत में जिला बार एसोसिएशन ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना की मांग को लेकर कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान एसडीएम को प्रधानमंत्री और राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा गया।...

बागपत। बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के आह्वान पर जिला बार एसोसिएशन ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना की मांग को लेकर कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान एसडीएम को प्रधानमंत्री और प्रदेश की राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा गया। लगभग चार दशक से हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर चली आ रही हड़ताल के अंतर्गत, जिला बार एसोसिएशन ने बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के आह्वान पर शनिवार को कलक्ट्रेट पर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे जिला बार अध्यक्ष नीरज सिंह और महामंत्री कल्याण सिंह ने बताया कि जनमानस को सस्ता और सुलभ न्याय उपलब्ध कराने के लिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना अत्यंत आवश्यक है। इससे पहले, अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे और कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन के लिए पहुंचे। इस मौके पर नरगिस परवीन सिद्दीकी, नरेंद्र मान, नवीन पंवार, प्रवेश दीक्षित, अजय कौशिक आदि अधिवक्ता उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


