ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बागपतदिल्ली-सहारनपुर फोरलेन 709 बी हाईवे का निर्माण शुरू, केंद्रीय मंत्री ने किया शुभारंभ

दिल्ली-सहारनपुर फोरलेन 709 बी हाईवे का निर्माण शुरू, केंद्रीय मंत्री ने किया शुभारंभ

बुधवार को दिल्ली-सहारनपुर फोरलेन 709 बी राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण कार्य का शुभारंभ हो गया। केंद्रीय राज्यमंत्री डा. सत्यपाल सिंह ने बागपत नैथला मोड़ पर नारियल फोड़कर हाइवे निर्माण का शुभारंभ...

बुधवार को दिल्ली-सहारनपुर फोरलेन 709 बी राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण कार्य का शुभारंभ हो गया। केंद्रीय राज्यमंत्री डा. सत्यपाल सिंह ने बागपत नैथला मोड़ पर नारियल फोड़कर हाइवे निर्माण का शुभारंभ...
1/ 3बुधवार को दिल्ली-सहारनपुर फोरलेन 709 बी राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण कार्य का शुभारंभ हो गया। केंद्रीय राज्यमंत्री डा. सत्यपाल सिंह ने बागपत नैथला मोड़ पर नारियल फोड़कर हाइवे निर्माण का शुभारंभ...
बुधवार को दिल्ली-सहारनपुर फोरलेन 709 बी राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण कार्य का शुभारंभ हो गया। केंद्रीय राज्यमंत्री डा. सत्यपाल सिंह ने बागपत नैथला मोड़ पर नारियल फोड़कर हाइवे निर्माण का शुभारंभ...
2/ 3बुधवार को दिल्ली-सहारनपुर फोरलेन 709 बी राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण कार्य का शुभारंभ हो गया। केंद्रीय राज्यमंत्री डा. सत्यपाल सिंह ने बागपत नैथला मोड़ पर नारियल फोड़कर हाइवे निर्माण का शुभारंभ...
बुधवार को दिल्ली-सहारनपुर फोरलेन 709 बी राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण कार्य का शुभारंभ हो गया। केंद्रीय राज्यमंत्री डा. सत्यपाल सिंह ने बागपत नैथला मोड़ पर नारियल फोड़कर हाइवे निर्माण का शुभारंभ...
3/ 3बुधवार को दिल्ली-सहारनपुर फोरलेन 709 बी राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण कार्य का शुभारंभ हो गया। केंद्रीय राज्यमंत्री डा. सत्यपाल सिंह ने बागपत नैथला मोड़ पर नारियल फोड़कर हाइवे निर्माण का शुभारंभ...
हिन्दुस्तान टीम,बागपतWed, 21 Nov 2018 07:27 PM
ऐप पर पढ़ें

बुधवार को दिल्ली-सहारनपुर फोरलेन 709 बी राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण कार्य का शुभारंभ हो गया। केंद्रीय राज्यमंत्री डा. सत्यपाल सिंह ने बागपत नैथला मोड़ पर नारियल फोड़कर हाइवे निर्माण का शुभारंभ कराया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि बहुप्रतीक्षित दिल्ली-सहारनपुर हाइवे के निर्माण होने से बागपत में विकास की तरफ और अग्रसर होगा। सही मायने देखा जाए जाए तो बागपत धनवान बनने जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि यमुना नदी के किनारे 10 लाइन का ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे भी बनने वाली है, इससे नई दिल्ली से देहरादून तक का सफर सुगम होगा और बागपत का भी विकास होगा।

बता दें कि दिल्ली-सहारनपुर राष्ट्रीय राजमार्ग 709 बी का निर्माण सपा सरकार के कार्यकाल में भी शुरू हुआ था लेकिन किसी कारणवश निर्माण कार्य कार्य अधर में लटक गया। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने पर गत सितंबर माह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडगरी ने 709 बी का निर्माण कराने की घोषणा की थी। तब से लेकर निर्माण कार्य कराने के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने भूमि अधिग्रहण से लेकर सर्वे और प्रोजेक्ट बनाने के काम में लगा रहा। बुधवार को ग्राउंड लेविल पर काम शुरू हो गया।

केंद्रीय राज्यमंत्री डा. सत्यपाल सिंह ने निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इससे पूर्व आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि उक्त हाइवे का प्रोजेक्ट काफी पुराना है और इसके निर्माण कराने में कई तरह की बाधाएं सामने आई है। वैसे तो 10 लाइन का हाइवे प्रस्तावित था लेकिन जनहित में हाईवे का निर्माण शीघ्र हो, इसलिए फोरलेन का निर्माण शुरू कराया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि जिन किसानों से भूमि अधिग्रहित किया गया, उन्हें पांच गुणा मुआवजा मिला है।

उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार शीघ्र ही यमुना नदी किनारे से 10 लाइन का ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे का निर्माण शुरू कराने की तैयारी में है, इससे बागपत का विकास होगा और नई दिल्ली से लेकर देहरादून तक का सफर भी सुगम हो जाएगा। कार्यक्रम में डीएम ऋषिरेन्द्र कुमार, एसपी शैलेष कुमार पांडेय, एनएचएआई के पीडी संजीव कुमार मिश्र ने भी अपने विचार रखे।

इस अवसर पर संजीव कुमार मिश्र ने बताया कि प्रथम चरण में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे लेकर शामली तक करीब 62. 409 किमी का हाइवे का निर्माण होगा और इस पर करीब 550 करोड़ रुपये की धनराशि खर्च होगी। कार्यक्रमसंचालन गन्ना समिति के चेयरमैन कृष्णपाल सिंह ने किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से केंद्रीय मंत्री डा. सत्यपाल सिंह की पत्नी अलका तोमर, भाजपा जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय, रामपाल नेहरा, जयकरण सिंह, बिल्लू खेड़ा, नरेश सिंह, प्रवेन्द्र धामा, ब्लाक प्रमुख जितेन्द्र धामा, आत्माराम तोमर, ठेकेदार सुभाष त्यागी, प्रदीप ठाकुर, विनोद चेयरमैन टटीरी, अनिल चौहान, संजय प्रजापति आदि मौजूद रहे।

तीन स्टेज में एक साथ होगा काम शुरू: मिश्र

एनएचएआई के परियोजना निदेशक संजीव कुमार मिश्र ने बताया कि दिल्ली-सहारनपुर 709 बी राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण शुरू करा दिया गया है। प्रथम फेज में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे से लेकर शामली तक निर्माण होना है। जबकि द्वितीय फेज में शामली से लेकर सहारनपुर तक 63 किलोमीटर का निर्माण प्रस्तावित है। उन्होंने प्रथम फेज में तीन स्टेज पर एक साथ काम शुरू होने का दावा करते हुए 18 माह के बजाए 12 महीने में हाइवे का निर्माण पूरी होने की भी बात कही है। यह भी बताया कि द्वितीय फेज के लिए दिसंबर माह में काम शुरू किया जाएगा। कुल 154 किलोमीटर लगभग 1210 करोड़ रुपये खर्च होने की उम्मीद है।

स्टे का मामला रहा चर्चाओं में

जिस समय दिल्ली-सहारनपुर राष्ट्रीय राजमार्ग 709 बी निर्माण शुरू हुआ, उससे पूर्व आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने हाइवे निर्माण को लेकर स्टे जैसे अफवाह फैलाने को लेकर तंज कसने में भी कोई कसर नहीं छोड़ी।

मेरठ-बागपत रोड का भी दिसंबर में निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा

केंद्रीय राज्यमंत्री डा. सत्यपाल सिंह ने कहा कि मेरठ-बागपत मार्ग का भी निर्माण दिसंबर माह में शुरू करा दिया जाएगा। जिससे बागपत जनपदवासियों को मंडल मुख्यालय तक जाने में परेशानी न हो। इसके अलावा छपरौली में यमुना पुल का भी निर्माण शुरू होने की जानकारी दी।

खेकड़ा में बनेगा प्राकृतिक व आयुर्वेद चिकित्सालय

केंद्रीय राज्यमंत्री डा. सत्यपाल सिंह ने शीघ्र ही करीब साढ़े नौ करोड़ की लागत से 50 बेड का प्राकृतिक, आयुर्वेदिक एवं होम्योपैथिक चिकित्सालय का निर्माण होने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ब्लाक प्रमुख जितेन्द्र धामा के सहयोग से भूमि भी चिन्हित कर लिया गया है।

इसके अलावा केंद्रीय कर्मचारियों के लिए भी एक अस्पताल बागपत के लिए स्वीकृत होने की जानकारी दी। बताया कि केंद्रीय कर्मचारी उक्त अस्पताल में आकर उपचार करा सकते हैं। उन्होंने डीएम से इसके लिए भूमि चिन्हित करने एवं फिलहाल 10 कमरे अस्पताल के लिए उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे ये होंगे लाभ

-यमुना नदी को गहरी व सीधी कर वाटर ट्रांसपोर्ट को मिलेगा बढ़ावा

-यमुना के सीधे होने से तट के किनारे हजारों एकड़ कृषि भूमि उपलब्ध होगी

-बाढ़ से हरेक वर्ष होने वाले कटान व नुकसान से बचा जा सकेगा

-एनएच 1 और एनएच 709 बी का ट्रैफिक लोड कम हो जाएगा

-प्राइवेट पार्टनरशिप से एक्सप्रेस वे का निर्माण कराने पर टोल से भी राजस्व की प्राप्ति होगी

-हरियाणा और यूपी के बीच सात दशकों से चला आ रहा सीमा विवाद समाप्त होगा

-बागपत जनपद सीधे दिल्ली के साथ हरियाणा, पंजाब, हिमाचल और उत्तराखंड से जुड़ जाएगा

-वेस्ट यूपी के विकास में मील का पत्थर साबित होगा, और 10 हजार वर्ग किलोमीटर के लोगों को इसका लाभ होगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें