ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बागपतमिट्टी की ढांग गिरने से दबकर मजदूर की मौत

मिट्टी की ढांग गिरने से दबकर मजदूर की मौत

बागपत कोतवाली क्षेत्र के सिसाना गांव में शनिवार की शाम दीवार की नींव से ईंट निकालते समय मिट्टी की ढांग गिर गई। जिसके नीचे गांव का ही मजदूर दब गया।...

मिट्टी की ढांग गिरने से दबकर मजदूर की मौत
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,बागपतWed, 01 Nov 2023 12:35 AM
ऐप पर पढ़ें

बागपत। बागपत कोतवाली क्षेत्र के सिसाना गांव में शनिवार की शाम दीवार की नींव से ईंट निकालते समय मिट्टी की ढांग गिर गई। जिसके नीचे गांव का ही मजदूर दब गया। परिजन उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल में ले गए। जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। हादसे के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

सिसाना गांव का रहने वाला गौरव पुत्र अशोक मजदूरी करता था। पिछले कई दिनों से वह परिवार के ही एक व्यक्ति सेवाराम के मकान में मजदूरी कर रहा था। सेवाराम अपने मकान का नव निर्माण करा रहा है। बताया जाता है कि सोमवार की शाम गौरव दीवार की नींच से ईंटें निकाल रहा था। नींव काफी गहरी थी। जैसे ही वह ईंट निकालते हुए काफी नीचे पहुंच गया, तो मिट्टी की ढांग गिर गई। गौरव मलबे के नीचे दब गया। आनन-फानन में परिवार के लोगों ने गौरव को मलबे के नीचे से निकाला और फिर निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। जहां देररात उपचार के दौरान गौरव की मौत हो गई। परिजनों को जैसे ही गौरव की मौत का पता चला, तो उनमें कोहराम मच गया। वहीं, सूचना पर पुलिस अस्पताल पहुंच गई और शव को पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। सीओ बागपत युवराज सिंह का कहना है कि अभी तक घटना के संबंध में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

-------

अगले माह होनी है मृतक की बहन की शादी

परिजनों ने बताया कि गौरव काफी मेहनती था। उसकी बहन भारती की आगामी 28 नवंबर को शादी होनी है। परिवार की माली हालत दयनीय है, इसलिए गौरव मजदूरी कर एक-एक पैसा जुटा रहा था। पिछले कई दिनों से तो उसे बुखार भी आया हुआ था, इसके बावजूद वह मजदूरी कर रहा था। गौरव की मौत से समूचा गांव शोक में डूबा हुआ है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें