घरेलू विवाद में श्रमिक ने जहर खाकर जान दी
Bagpat News - खेकड़ा में एक श्रमिक ने घरेलू विवाद के चलते जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। उसकी पत्नी के साथ दो दिन से विवाद चल रहा था। रविवार को तीखे कटाक्षों से आहत होकर उसने यह कदम उठाया। परिजनों ने पुलिस को सूचित किए बिना शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। परिवार में शोक का माहौल है।

खेकड़ा। कस्बे में एक श्रमिक ने घरेलू विवाद में जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर उसके शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। परिवार में घटना के बाद से कोहराम मचा हुआ है। कस्बे में एक श्रमिक परिवार के साथ रह रहा था। दो दिन से उसका पत्नी के साथ घरेलू सामान को लेकर विवाद बना हुआ था। घर में खाने पीने का कुछ सामान समाप्त हो चुका था। पत्नी उससे सामान लाने के लिए कह रही थी। रविवार की शाम पत्नी ने उस पर तीखे कटाक्ष कर दिए। जिससे आहत हो उसने जहरीला पदार्थ खा लिया।
सुबह परिजनों को वह मृत मिला। गमजदा परिजनों ने बगैर पुलिस को सूचना दिए ही उसके शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल बना हुआ है। पुलिस ऐसी किसी घटना की जानकारी होने से मना कर रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


