Bagpat News: कृष्ण लीलाओं से गूंजा किड्जी स्कूल
हिन्दुस्तान, बागपत
Bagpat News: बड़ौत में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पर्व पर शैक्षणिक संस्थानों में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। बच्चों ने श्रीकृष्ण और राधा के भेष में सजकर सभी का मन मोह लिया। किड्जी स्कूल में ड्रेस कॉम्पिटिशन और दही-मटकी कार्यक्रम हुए। प्रधानाचार्या ममता ने बच्चों को श्रीकृष्ण के जीवन और शिक्षाओं के बारे में बताया।
कृष्ण लीलाओं से गूंजा किड्जी स्कूल
Bagpat News: बड़ौत। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व के अवसर पर शिक्षण संस्थाओं में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने श्रीकृष्ण और राधा के रूप में सजकर सभी का मन मोह लिया। किड्जी स्कूल में जन्माष्टमी के अवसर पर ड्रेस कॉम्पिटिशन के साथ दही-मटकी कार्यक्रम आयोजित हुआ। प्रधानाचार्या ममता ने बच्चों को श्रीकृष्ण के जीवन और उनकी शिक्षाओं से परिचित कराते हुए पर्व के धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व की जानकारी दी। योगिता, तनीषा, मनोरमा, शिम्पी, अनुशी, आशी आदि उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें:राधा-कृष्ण बने बच्चों ने मोहा मन

