Bagpat News: कांवड़ यात्रा : पुलिस ने रोक बड़े वाहन, 200 करोड़ से ज्यादा का व्यापार होगा प्रभावित

हिन्दुस्तान, बागपत
Follow us on Google News
share

Bagpat News: बागपत में कांवड़ यात्रा के दौरान भारी वाहनों का आवागमन रोक दिया गया है, जिससे उद्यमियों का व्यापार प्रभावित हो रहा है। ईपीई पर माल लदे ट्रकों की लंबी कतारें लगी हैं। उद्यमियों ने चेतावनी दी है कि इससे रॉ मैटीरियल की कमी होगी और उद्योग बंद हो सकते हैं।

कांवड़ यात्रा : पुलिस ने रोक बड़े वाहन, 200 करोड़ से ज्यादा का व्यापार होगा प्रभावित
कांवड़ यात्रा : पुलिस ने रोक बड़े वाहन, 200 करोड़ से ज्यादा का व्यापार होगा प्रभावित

Bagpat News: बागपत। कांवड़ यात्रा के मद्देनजर बॉर्डर पर भारी वाहनों का आवागमन रोक दिया गया है। जिससे बागपत के उद्यमियों के तैयार माल और रॉ मैटीरियल से लदे ट्रक भी हाइवे पर फंस गए है। शुक्रवार को ईपीई पर माल लदे ट्रकों की लंबी कतार लगी रही। वहीं, जनपद के बार्डरों पर भी बड़े वाहनों का प्रवेश रोक दिया गया है। वहीं, जिले में रोजाना करीब 10 करोड़ का ट्रांसपोर्ट व्यवसाय प्रभावित होगा। जिलेभर में कांवड़ यात्रा संपन्न होने तक प्रतिदिन 150 से 200 करोड़ के आसपास का व्यापार-कारोबार भी प्रभावित होगा। कांवड़ यात्रा के चलते दिल्ली-सहारनपुर, बागपत-मेरठ, बागपत-सोनीपत, बड़ौत-मेरठ, बड़ौत-मुजफ्फरनगर हाइवे पर भारी वाहनों का आवगमन बाधित रहता है।

सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस इन सभी हाइवे पर रूट डायवर्जन प्लान लागू करती है। गत 30 जुलाई से बागपत प्रशासन द्वारा रूट डायवर्जन प्लान लागू करते हुए पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगा दी गई है। जिसके बाद से जनपद में भारी वाहनों का आवागमन पूर्ण रूप से बंद हो चुका है। ईपीई से बागपत में उतरने वाले भारी वाहन भी रोक दिए गए है। शुक्रवार को ट्रेफिक पुलिस ने बेरियर लगाकर मवीकला और बड़ागांव टोल पर भारी वाहनों को रोक दिया।उन्होंने वाहनों को ईपीई से नीचे नहीं उतरने दिया। जिसके चलते ईपीई पर भारी वाहनों की लंबी कतार लग गई। वहीं, उद्यमियों का कहना है कि दो दिन से वाहनों के रूकने के कारण तैयार माल की आपूर्ति भी रूक गई है। वर्कऑर्डर के मुताबिक तैयार माल की समय से डिलीवरी नहीं होने पर कंपनी पेनल्टी लगाएगी। उद्यमियों के पास कांवड़ यात्रा के चलते यातायात परिवर्तन एवं ट्रकों को जिलों-राज्यों के बॉर्डर पर रोक देने का कोई सरकारी आदेश नहीं होने कारण उद्यमियों को कोई राहत नहीं मिलने वाली। उद्यमी मुकेश गुप्ता का कहना है कि यहीं हाल रहा तो शनिवार से रॉ मैटीरियल के अभाव में बड़ी इंडस्ट्री बंद होनी शुरू हो जाएगी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsबागपतBagpat News: कांवड़ यात्रा : पुलिस ने रोक बड़े वाहन, 200 करोड़ से ज्यादा का व्यापार होगा प्रभावित