करवा चौथ: करवा चौथ पर बन रहे कई शुभ योग
Bagpat News - करवा चौथ का व्रत हर साल कार्तिक माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को मनाया जाता है। इस वर्ष यह 20 अक्तूबर को है। ज्योतिष के अनुसार, इस दिन कई शुभ योग बन रहे हैं। सुहागिन महिलाएं अपने पतियों की लंबी उम्र के...

प्रतिवर्ष कार्तिक माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी के दिन करवा चौथ का व्रत रखा जाता है। इस साल करवा चौथ का व्रत 20 अक्तूबर को रखा जाएगा। ज्योतिषाचार्यों की मानें तो इस दिन राजयोग, शश, गजकेसरी योग, समसप्तक, बुधादित्य और महालक्ष्मी जैसे राजयोग का शुभ संयोग बन रहे हैं। सुहागिन महिलाएं करवा चौथ का त्योहार मनाने की तैयारी में जुटी हुई है। शुक्रवार को साड़ी की दुकानों से लेकर सौंदर्य प्रसाधन की दुकानों पर खासी भीड़ रही। करवाचौथ के दिन धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस त्योहार पर सुहागिन महिलाएं पति की लंबी आयु के लिए उपवास रखती हैं। करवा चौथ पर सुहागिन महिलाएं सूर्योदय से पहले व्रत आरंभ कर देती हैं और रात को चांद के निकलने पर दर्शन पूजा-अर्चना करते हुए उपवास खोलती हैं। करवा चौथ की शाम को सभी महिलाएं सोलह श्रृंगार करते हुए एक साथ एकत्रित होती हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


