Hindi NewsUttar-pradesh NewsBagpat NewsJP Public School Wins CBSE National Athletics Championship in Varanasi
 सीबीएसई नेशनल चैंपियनशिप का विजेता बना जेपी स्कूल

सीबीएसई नेशनल चैंपियनशिप का विजेता बना जेपी स्कूल

संक्षेप:

Bagpat News - वाराणसी में सीबीएसई की नेशनल एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जेपी पब्लिक स्कूल की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और अंडर-17 बालक वर्ग में ओवरऑल चैम्पियनशिप ट्रॉफी जीती। विद्यालय लौटने पर विजेता टीम का भव्य...

Sep 16, 2025 01:47 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बागपत
share Share
Follow Us on

वाराणसी में सीबीएसई की नेशनल एथलेटिक्स प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर जेपी पब्लिक स्कूल की टीम ने प्रतियोगिता जीतकर ट्रॉफी पर कब्जा किया। सोमवार को विद्यालय पहुंचने पर विजेता टीम का शानदार स्वागत किया गया। वाराणसी के संत अतुलानंद कॉन्वेंट स्कूल में 10 सितम्बर से 13 सितंबर तक चार दिवसीय सीबीएसई नेशनल एथलेटिक्स प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। जिसमें जेपी पब्लिक स्कूल के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अंडर-17 बालक वर्ग में ओवरऑल चैम्पियनशिप ट्रॉफी एवं ओवरऑल बॉयज चैंपियनशिप ट्रॉफी प्राप्त कर ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। अंडर-14 बालक वर्ग में कृतिक शर्मा ने 100 मी. दौड़ में स्वर्ण पदक, अंडर-14 बालक वर्ग मे शिवम तोमर 400 मीटर दौड़ रजत पदक प्राप्त किया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

अंडर-17 बालक वर्ग में चित्रांश तोमर 800 मी. दौड़ में स्वर्ण पदक तथा 4100 मीटर रिले व 4400 मी. रिले रेस में कांस्य पदक हासिल किया। अंडर-17 बालक वर्ग में वंश तोमर ने 4100 मी. रिले रेस में रजत पदक एवं 4400 मी. रिले रेस में कांस्य पदक जीता। अंडर-17 बालक वर्ग में आर्यन तोमर ने 100 मी रिले रेस में रजत पदक एवं 4400 मीटर रिले रेस में कांस्य पदक हासिल किया। अंडर-17 बालक वर्ग में परसन तोमर ने 4100 मी. रिले रेस में रजत पदक एवं 4400 मीटर रिले में कांस्य पदक, अंडर-17 बालिका वर्ग में कनक तोमर डिस्कस थ्रो एवं शॉटपुट में प्रतिभागी रही। स्कूल की निदेशिका शरन शर्मा, निर्देशक गौरव शर्मा, अभिषेक शर्मा, उप प्रधानाचार्य अरुण शर्मा ने मेडल, ट्रॉफी लेकर पहुंचे सभी खिलाड़ी छात्रों को शाबाशी दी। पीटीआई विनय सहरावत एवं अनुज उज्ज्वल के निर्देशन की भी प्रशंसा की।