Bagpat News: जेपी की विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने बनाये आर्कषक मॉडल

हिन्दुस्तान, बागपत
Follow us on Google News
share

Bagpat News: बड़ौत में जेपी पब्लिक स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी और पीटीएम का आयोजन हुआ। विद्यार्थियों ने विभिन्न विज्ञान मॉडल्स और प्रोजेक्ट्स प्रस्तुत किए, जिनमें वाटर प्यूरिफिकेशन और इलेक्ट्रिसिटी प्रोजेक्ट शामिल थे। शिक्षकों ने अभिभावकों के साथ विद्यार्थियों की प्रगति पर चर्चा की। विद्यालय की प्रधानाचार्या ने विद्यार्थियों की रचनात्मकता की सराहना की।

जेपी की विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने बनाये आर्कषक मॉडल
जेपी की विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने बनाये आर्कषक मॉडल

Bagpat News: बड़ौत। जेपी पब्लिक स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी एवं पीटीएम का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। प्रदर्शनी में विद्यार्थियों द्वारा विज्ञान के आकर्षक मॉडल्स, प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए गए। प्रदर्शनी का शुभारंभ प्रधानाचार्या शरण शर्मा, निदेशक गौरव शर्मा, अभिषेक शर्मा एवं उप-प्रधानाचार्य अरुण शर्मा ने किया। प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने वाटर प्यूरिफिकेशन, थॉमसन मॉडल ऑफ एटम, पाइथागोरस थ्योरम, एसिड रेन, ऑटोमेटिक स्ट्रीट लैंप, इलेक्ट्रिसिटी प्रोजेक्ट, वर्किंग कूलर, होलोग्राम सहित विभिन्न विषयों पर वर्किंग व नॉन-वर्किंग मॉडल प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने अभिभावकों व शिक्षकों को मॉडलों की कार्यप्रणाली और उपयोगिता समझाई। पीटीएम में शिक्षकों ने अभिभावकों से विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति, परीक्षा प्रदर्शन, उपस्थिति व अनुशासन को लेकर चर्चा की।

अभिभावकों ने प्रदर्शनी और पीटीएम की सराहना की। विद्यालय की प्रधानाचार्या शरण शर्मा ने विद्यार्थियों की वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता और आत्मविश्वास की सराहना करते हुए सभी का आभार जताया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsबागपतBagpat News: जेपी की विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने बनाये आर्कषक मॉडल